श्री रघुवरदास होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री |


एंबेडेड छवि की स्थायी लिंक
रांची : वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रघुवरदास झारखंड के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं | अब तक भाजपा के उपाध्यक्ष रहे श्री दास ने जमशेदपुर पूर्व से कांग्रेस प्रत्यासी श्री आनंद बिहारी दुबे को 70,157 वोटों से पराजित कर विजय श्री प्राप्त की थी | 59 वर्षीय श्री दास के नाम को बल इसलिए मिला क्योंकि तीन बार मुख्यमंत्री रहे भाजपा के प्रमुख आदिवासी नेता श्री अर्जुन मुंडा अपनी परम्परागत खरगांव विधानसभा सीट से पराजित हो गए | 
2000 से अब तक 9 सरकारें तथा 5 मुख्यमंत्री रहे हैं | जब से झारखंड राज्य का गठन हुआ है, तबसे हमेशा आदिवासी मुख्यमंत्री ही बनता आया है | किसी गैर आदिवासी के मुख्यमंत्री बनने का यह पहला अवसर होगा | अब तक श्री बाबूलाल मरांडी, श्री अर्जुन मुंडा, श्री शिबू सोरेन, अरी मधु कौड़ा तथा श्री हेमंत सोरेन मुख्य मंत्री रह चुके हैं |श्री रघुवरदास 30 मई 2009 और 29 मई 2010 में दो बार राज्य के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं | वे मूलतः छत्तीसगढ़ के निवासी थे, किन्तु टाटा स्टील में सर्विस के कारण झारखंड को ही अपना घर बनाया | वे 1995 से जमशेदपुर पूर्व से विधायक हैं |

81 सदस्यीय विधान सभा में भाजपा के 37 विधायक हैं | उसके सहयोगी दल AJSU के 5 विधायक हैं | गुरूवार को होने वाली विधायकदल की बैठक में उनके नाम की औपचारिक घोषणा हो सकती है | पार्टी प्रवक्ता श्री प्रदीप शुक्ला के अनुसार श्री जे.पी. नड्ढा तथा श्री विनय सहस्त्रबुद्धे पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे | सूत्रों के अनुसार प्रारम्भ में मुख्यमंत्री सहित 12 सदस्यीय मंत्रीमंडल शपथ लेगा | तारीख की घोषणा शीघ्र की जायेगी |

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें