दिल्ली सरकार के मंत्री नहीं मनाएंगे नए साल का जश्न |



पाकिस्तान के पेशावर में हुए आतंकी हमले पर दुःख जताने के लिए इस बार मोदी सरकार के मंत्री नए साल का जश्न नहीं मनाएंगे | प्रधान मंत्री स्वयं भी 31 दिसंबर को होने वाले कारपोरेट स्टाइल जश्न से दूर रहेंगे | और यही हिदायत प्रधान मंत्री श्री मोदी ने अपनी सरकार के मंत्रियों को भी दी है | स्मरणीय है कि पेशावर के आतंकी हमले में 140 बच्चों की जघन्य ह्त्या की गई थी | 
मंत्रीगण अब स्वयं को या तो दिल्ली में ही काम काज में व्यस्त रखेंगे अथवा अपने अपने क्षेत्र के दौरों पर रहेंगे | इस बार कोई मंत्री छुट्टी मनाने विदेश भी नहीं जा पायेगा | विदेश जायेंगे भी तो केवल काम काज के लिए |
प्रधान मंत्री की निगाह नौकरशाहों पर भी है | पीएमओ बड़े नौकरशाहों को भी छुट्टी मनाने की इजाजत देने के मूड में नहीं है | कोई अगर छुट्टी पर जाना ही चाहता है तो उसे ठोस बजह बतानी होगी |

1975 में भाजपा के 189 विधायक थे और कांग्रेस के 2188। आज भाजपा के 1058 विधायक हैं और कांग्रेस के पास 949 विधायक।
एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें