आशाराम बापू पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली, लापता बताई जा रही महिला मिली |


मैंने कभी आशाराम बापू का पक्ष समर्थन नहीं किया | किन्तु जो कुछ सामने आ रहा है, उसने दिमाग में संदेह को जन्म अवश्य दे दिया है | आपको स्मरण होगा कि आसाराम बापू पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली 33 वर्षीय महिला 14 दिसंबर से लापता बताई जा रही थी | किन्तु आज वह अपने पति और बच्चे के साथ पुलिस के सामने पेश हुई। सूरत पुलिस अधीक्षक प्रदीप सेजुल ने बताया कि महिला कामराज थाने पहुंची | 

पुलिस अधीक्षक के अनुसार घर से कथित रूप से लापता होने के बाद महिला दो दिन अहमदाबाद में रुकी। शनिवार को वह मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंची और रविवार को ही वहां से लौट आई। महिला के मुताबिक पुलिस की ओर से दी गई सुरक्षा के कारण उसे सामाजिक तौर पर परेशानी उठानी पड़ रही थी। पारिवारिक मित्र और दूसरे लोग सुरक्षा मिलने की वजह पूछते रहते थे। 

विशेष बात यह है कि घर छोड़ने से पहले महिला ने अदालत में एक अर्जी भी दी थी। अर्जी में दुष्कर्म मामले में मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान से पीछे हटने की इच्छा जताई थी। लेकिन गांधीनगर स्थित अदालत ने 22 दिसंबर को उसकी अर्जी खारिज कर दी थी।

गौरतलब है कि महिला ने पिछले साल आसाराम पर 1997 से 2006 के बीच आश्रम में रहने के दौरान दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी तरह का एक मुकदमा उसकी छोटी बहन ने आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ दर्ज कराया था | 

इस नवीन घटना चक्र ने सम्प्पूर्ण प्रकरण को संदेह के घेरे में अवश्य ला दिया है | कहीं आशाराम किसी षडयंत्र का शिकार तो नहीं हुए ?

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें