धार्मिक हयात बनी खूंखार आतंकी |

चार्ली हेब्दो नरसंहार के लिए जिम्मेदार कौची भाईयों के मारे जाने के बाद फ्रांस पुलिस अब हयात बौमदिअने नामक महिला की तलाश में जुटी है | 26 वर्षीय इस महिला को कोषेर बाजार में मारे गए तीसरे आतंकी अमेडी कौलिबली की अवैध पत्नी माना जा रहा है | पूर्व में यह महिला एक केशियर थी, किन्तु बाद में उसने अमेडी के साथ एक धार्मिक समारोह में शादी कर ली | फ्रांस में सामजिक समारोह के बिना होने वाली इस प्रकार की शादियों को कानूनी मान्यता नहीं है | अमेडी बाद में एक सशस्त्र डकैती में शामिल रहा | 

अधिकारियों का मानना है कि यह महिला “हयात” इस पूरे अभियान में अपने पति के साथ थी, किन्तु कोषेर बेकरी में पुलिस कार्यवाही से पूर्व अथवा कार्यवाही के दौरान वहां से किसी प्रकार बच निकलने में कामयाब हो गई ।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार " ये दोनों पति पत्नी बग्नेउक्स के पास रहते थे तथा उन्हें एक धार्मिक श्रद्धालू माना जाता था | समाचारों के अनुसार वे लोग साथ साथ मलेशिया भी गए थे तथा उसके बाद उन्हें नहीं देखा गया | समाचारों में सामने आने के बाद उनके पडौसियों ने उन्हें पहचाना तथा यह जानकारी पुलिस को मिली |

अपने पति के साथ मरने से बची इस महिला को अब एक "सशस्त्र और खतरनाक"  अपराधी माना जा रहा है | उसकी तलाशी में अब पुलिस पूरी सिद्दत से जुटी है |

इस बीच पूरे फ्रांस में प्रदर्शनों का दौर जारी है | प्रदर्शन हाथों में “जे सुस चार्ली” अर्थात “मैं हूँ चार्ली” लिखी हुई तख्तियां लेकर व्यंग पत्रिका चार्ली हेब्दो के प्रति अपना समर्थन व्यक्त कर रहे हैं | 

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें