स्वच्छ भारत - स्वस्थ भाजपा |


Sanjay Joshi at an RSS event in Ahmadabad last week.


समाचार छोटा अवश्य है किन्तु महत्वपूर्ण है | आगामी 14 जनवरी को लखनऊ में "स्वच्छ भारत अभियान" कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है | इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाली संस्था "जागरुक मतदाता मंच" द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर जो होर्डिंग लगाए गए हैं, उनमें भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री श्री संजय जोशी और प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को साथ साथ दर्शाया गया है |
लम्बे समय से इन दोनों के बीच मतभेद के समाचार ही अखबारों की सुर्खियाँ बनते रहे हैं | समय की राख के नीचे पूर्व मधुर संबंधों की गर्माहट यदि सामने आये तो यह इस शीतकाल की महत्वपूर्ण घटना होगी और सुखद भी | यह इस बात का भी प्रमाण होगा कि भाजपा मनोमालिन्य की बीमारी से मुक्त होकर और अधिक शक्तिशाली होती जा रही है |
एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें