गौमांस निर्यात रोकने को एक जैन मुनि की संघर्ष गाथा

12 मई 2011 - मेरठ 
मैत्री प्रभ सागर जी महाराज को उनके समर्थकों के साथ कल रात 2 बजे गिरफ्तार किया गयामहाराज श्री का दोष सिर्फ इतना था कि उन्होंने निरीह पशुओं के कत्ल के खिलाफ आवाज़ उठाई थीलेकिन मायावती सरकार और प्रशासन ने महाराज की गरिमा का ख्याल न रखते हुए उन्हें एक अपराधी की तरह से गिरफ्तार कियाएक जैन संत जो कभी किसी वाहन का प्रयोग नहीं करता है, उसे ज़बरदस्ती गाड़ी में गिरफ्तार करके ले जाया गया
14 दिसंबर 2013 - मेरठ 
जैन मुनि मैत्री प्रभ सागर जी महाराज विगत 10दिनों से बाबा मनोहरनाथ मंदिर सूरजकुंड मेरठ मेगो मांस निर्यात एवं यांत्रिक कत्लखानों के विरोधमे आमरण अनशन पर बैठे | हैं आज अनशन का 10 वा दिनहै
12 जून 2014 - लुधियाना - 
डेराबस्सी में चल रहे बूचड़खानों को बंद करवाने के लिए तीन दिनों से मिनी सचिवालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठे मुनिराज श्री मैत्री प्रभ सागर जी ने बुधवार को जिला पुलिस प्रशासन की तरफ से आए ए.डी.सी.पी.-3 सतबीर अटवाल के इस आश्वासन के बाद कि उनकी मांग मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल या उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल तक पहुंचाई जायेगी, अपना अनशन समाप्त किया | उस अवसर की वीडियो लिंक - https://www.youtube.com/watch?v=d4SCjktbEbc#t=16



30 सितम्बर 2014 - मेरठ 
कत्लखानों के खिलाफ बागपत में ऐतिहासिक आमरण अनशन से प्रदेश सरकार की नींद उड़ाने वाले जैन मुनि मैत्री प्रभ सागर महाराज के सोमवार को मंढियाई पशु पैंठ में पहुंचने से हड़कंप मच गया। एसडीएम के आदेश पर पहुंची पुलिस से जैन मुनि ने कटान के लिए बिक्री को आए ऊंट पकड़ने को कहा, लेकिन पुलिस ने ऊंट व्यापारियों को पैंठ से भगा दिया। कुछ व्यापारी अड़ गए तो पुलिस उनके ऊंट जीप में बांधकर साथ ले गई, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
बकरीद त्योहार नजदीक है। ऐसे में कुर्बानी के लिए ऊंटों की बिक्री भी धड़ल्ले से हो रही है। सरधना में प्रवास कर रहे जैन मुनि प्रभ सागर महाराज को जानकारी मिली थी कि मंढियाई पशु पैंठ में दर्जनों ऊंट बिक्री के लिए आए हैं। इस पर जैन मुनि एसडीएम शिवकुमार से मिलने पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंप कर कटान के उद्देश्य से हो रही ऊंटों की बिक्री बंद कराने की मांग की। एसडीएम ने कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को निर्देशित किया। इसके बाद जैन मुनि पैदल मंढियाई पशु पैंठ पहुंच गए। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस भी वहां पहुंची। 

और अब आज -


27 दिसंबर से लगातार जंतर मंतर दिल्ली मैं जैन मुनि प्रभुसागर आमरण अनशन कर रहे हैं | उनकी मांग है कि मांस निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जाए तथा गौ हत्या बन्द हो । आज 27 वा दिन है उपवास का ।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें