शिवपुरी में २३ जनवरी को होगा विराट हिन्दू सम्मलेन !



शिवपुरी | विश्व हिन्दू परिषद् जिला इकाई शिवपुरी परिषद् के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में विराट हिन्दू सम्मलेन का आयोजन करने जा रहा है |

सम्मलेन में मुख्य अथिति के रूप में बज्रण दल के राष्ट्रीय संयोजक राजेश पाण्डेय एवं मुख्य वक्ता बाली महाराज होंगे | सम्मलेन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद् कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई, जिसमे कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौपे गए |

विहिप के विभाग मंत्री राजेश पराशर, सह संयोजक नरेश ओझा, विभाग धर्माचार्य शिवशंकर शर्मा, जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव, जिला मंत्री संजय शर्मा, बजरंगदल के संयोजक विनोद पूरी, जिला संपर्क प्रमुख इंजी. गजेन्द्र सिंह किरार (पूर्व कार्यपालन यंत्री ), कोषाध्यक्ष पवन कृष्ण उपमन्यु, सत्संग प्रमुख केदार समाधिया, विद्यार्थी प्रमुख आकाशा शर्मा, शशांक चौहान, मातृशक्ति की सह संयोजक ममता राठोर, डॉ. रश्मि गुप्ता मीडिया प्रभारी विनय राहुरिकर ने हिन्दू समाज से सम्मलेन को सफल बनाने की अपील की है |

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें