दिल्ली को बनायेंगे विश्वस्तरीय राजधानी - भाजपा ने अपने दृष्टि पत्र में पेश की अपनी भावी योजनायें |

BJP Chief Ministerial candidate Kiran Bedi during her election campaign at Taj Enclave Geeta Colony on Thursday. (Source: PTI Photo)

दिल्ली चुनाव से महज 4 दिन पूर्व आज बीजेपी ने अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी किया । 270 ‌बिंदूओं को समा‌हित करते इस दृष्टिपथ में पार्टी ने 35 अलग-अलग क्षेत्रों के ‌विकास के बारे में अपना नज‌रिया प्रस्तुत ‌किया है।
दिल्ली की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए कहा क‌ि समय बताएगा कि दिल्ली में विकास, गवर्नेंस और अच्छाई की राजनीति होगी या डॉट डॉट डॉट की राजनीति होगी।
उन्होंने ये भी कहा कि ये डॉक्यूमेंट दिल्ली से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए तैयार किया गया है। इसके तहत बीजेपी ने लोगों को सस्ती बिजली के साथ ही साथ पानी और ट्रांस्पोर्ट व सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ दिल्ली को वर्ल्ड क्लास कैपिटल बनाने की अपनी योजना प्रस्तुत की है ।
भाजपा ने महिलाओं की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा है। इसके अलावा गांवों के विकास के लिए भी भाजपा ने रणनीति तैयार की है। भाजपा ने अपने इस दृष्टिपत्र में भ्रष्टाचार को लेकर किसी भी प्रकार के समझौते न करने की बात जोर देकर कहीं है । पर्यावरण के क्षेत्र को भी भाजपा ने अपने नजरिए में शामिल किया है। जहां झोंपड़ी वहीं पक्का मकान का बीजेपी का नारा इस विजन डॉक्यूमेन्ट में शामिल किया गया। बेदी के मुताबिक ये महज नारा नहीं है, इसे किस तरह से कार्यरुप में लाया जाना है उसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। असंगठित मजदूरी और 1984 के दंगों के पीड़ितों के न्याय को भी मुख्य जगह दी गई है। भाजपा का कहना है कि मोबाइल और तकनीकी का बेहतर उपयोग किया जाएगा, ‌जिससे जनता का समय बचाया जा सके और उन्हें हर काम के ‌लिए सरकारी दफ्तरों तक न आना पड़े। पुलिस के डिजिटलाइजेशन की बात भी भाजपा का विजन डॉक्यूमेन्ट कर रहा है। हर महीने रेडियो पर मुख्यमंत्री दिल्ली के लोगों से दिल की बात करेंगी। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री भी इस कैम्पेन का हिस्सा होंगे।बीजेपी की सीएम पद की उम्मीदवार ‌किरण बेदी ने ‌विजन डॉक्यूमेंट के बारे में बताते ह‌ुए कहा ‌कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं होंगी। दूसरे राज्यों में जो कामयाब योजनाएं हैं उन्हें दिल्ली के हिसाब से शामिल किया जाएगा। दिल्ली में कारोबार के लिए माहौल बनाएंगे।
किरण बेदी ने फिर से उसी बात को दोहराया कि प्रशासनिक अधिकारी लगातार दौरे करेंगे। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सीधे जनता से जुड़ेंगे। बेदी के मुताबिक ये विजन डॉक्यूमेन्ट दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने में मदद करेगा।


एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें