रोचक दिल्ली चुनाव, किसका लगेगा दांव ?


सारे देश की निगाहें इस समय दिल्ली के घमासान पर टिकी हुई हैं | राजनैतिक दलों की आतंरिक उठापटक ने संग्राम को और भी अधिक “कौन बनेगा करोडपति” शैली का रोचक बना दिया है | भितरघात और कार्यकर्ता विद्रोह से कोई दल अछूता नहीं दिखाई दे रहा | 
शकूर बस्ती से पूर्व कांग्रेस विधायक एस.सी.वत्स को टिकिट देना भाजपा कार्यकर्ताओं के गले नहीं उतर रहा | उसी प्रकार पूर्वी दिल्ली के पटपरगंज से आप के कद्दावर नेता मनीष सिसौदिया के सामने आप से बगावत करके भाजपा में आये विनोद कुमार बिन्नी को आखिरी क्षण में टिकिट दिया गया है | जबकि बिन्नी पिछली बार लक्ष्मीनगर से आप टिकिट पर चुनाव जीते थे |
इसी प्रकार आप में भी घमासान कम नहीं है | रोहिणी के पूर्व विधायक राजेश गर्ग की नाराजगी के चलते आप को क्षेत्र में सभा करना भी मुश्किल हो रहा है तो आर.के.पुरम सीट पर भाजपा की समर्थक मानी जाने वाली पूर्व निर्दलीय कोंसिलर प्रोमिला टोक को आप कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है |
कांग्रेस की प्राथमिकता स्वयं जीतने की कम भाजपा को जीतने न देने की चल रही है | यही कारण है कि दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्गज विधायक शोएब इकबाल के स्थान पर आप के आसिम खान के पक्ष में बताये जाते हैं | 
प्रत्येक अपने अपनी तरह से चालें चल रहा है | व्यक्तिगत भी और संगठनात्मक भी | कौन कह सकता है कि फौलादी जिगरे वाली किरण वेदी सार्वजनिक रूप से आंसू भी बहा सकती हैं | किन्तु यह दिमागी खेल भी दिल्ली वासियों ने कौतुक पूर्ण निगाहों से मोदी जी की रैली में देख लिया | जबकि मोदी अपनी परंपरागत मुद्रा में विरोधियों पर आक्रामक प्रहार करते दिखाई दे रहे हैं | 


इन सबके बीच दावे प्रतिदावे तो चल ही रहे हैं | चेनल अपने अपने सर्वे के अनुसार कहीं आप को 46 सीट का आंकड़ा दे रहे हैं तो Research and Development Initiative (RDI).का सर्वे भाजपा को विजय पथ पर बता रहा है | अब देखना रोचक होगा कि सात को जनता क्या गुल खिलाती है |

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें