AIB ROAST विवाद में करण - रणवीर -अर्जुन पर हुई FIR दर्ज ! पुणे CID पुलिस निरीक्षक की शिकायत पर हुई FIR

विवादित शो AIB ROAST के प्रतिभागियों करण जौहर, रनवीर सिंह और अर्जुन कपूर के खिलाफ गुरुवार को पुणे में प्राथमिकी दर्ज की है ! महत्वपूर्ण बात यह है की यह प्राथमिकी पुणे सीआईडी के पुलिस निरीक्षक वजीर हुसैन शेख की शिकायत पर दर्ज की गयी है ! शेख ने ‘ बताया कि यह देखने के बाद कि शो भारतीय संस्कृति के लिए खराब है उन्होंने व्यक्तिगत टूर पर यह प्राथमिकी दर्ज की है !शेख की शिकायत पर बंद गार्डन की पुलिस ने अश्लील विषय सामग्री के वितरण की धारा 292 समेत कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है !

AIB ROAST शो का वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा था ! हालांकि बाद में प्रदर्शन होने के बाद इसे साइट से हटा लिया गया ! महाराष्ट्र सरकार ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं ! पुलिस के अनुसार एफआईआर में करण जौहर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण (वह दर्शकों में मौजूद थी), कॉमेडियन अबिश मैथ्यू, तन्मय भट, अदिति मित्तल, हरसिमरन खंबा, आशीष शाक्या, रघुराम, रोहन जोशी और फिल्म समीक्षक राजीव मसंद को नामजद किया गया है !

आपको बता दें कि यू-ट्यूब पर जारी इस शो में अभद्र और यौन व्यवहार पर चुटकुले सुनाए गए थे ! विवादित वीडियो में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह और करण जौहर भी मौजूद हैं ! वहां मंच पर बैठा पैनल बारी-बारी से अपमानित करता है ! इसी क्रम में अर्जुन कपूर को अपमानित करते हुए सलमान की बहन अर्पिता का भी नाम लिया जाता है ! अर्जुन कपूर किसी समय अर्पिता को डेट कर चुके हैं और खुद अर्जुन भी अर्पिता संग अपने रिश्तों को स्वीकार कर चुके हैं ! बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान ने इस वीडियो पर नाराजगी जताई थी !बताया जा रहा है कि सलमान विवादित वीडियो में बहन अर्पिता को लेकर किए गए मजाक से बेहद नाराज हैं ! शो में इतना विवादित कंटेंट है कि एक भारतीय परिवार इस शो को एक साथ बैठ कर नहीं देख सकता है !

  

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें