आईये सब मिलकर गरीबी से लड़ें - श्री नरेंद्र मोदी

एंबेडेड छवि की स्थायी लिंक
नई दिल्ली, फरवरी 27 : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं और विपक्षियों पर चुन चुनकर हमला भी बोला। 
मनरेगा कांग्रेस की विफलताओं का स्मारक
मोदी ने कहा कि लोग पूछते हैं आप मनरेगा को आप बंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा बंद करने की गलती मैं कभी नहीं करूंगा। मनरेगा यूपीए की विफलताओं का जीता जागता स्मारक है। मैं मनरेगा बंद नहीं करूंगा क्योंकि मनरेगा आपके 60 साल के पापों का नतीजा है। मैं पूरे गाजे-बाजे और शान-बान के साथ इसे बनाए रखूंगा। कुछ जोड़ना पड़ा तो जोड़ूंगा लेकिन मनरेगा को बंद नहीं करूंगा।
भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी नहीं
भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, हमें इतना अहंकार नहीं होना चाहिए कि जो बिल हमने बना लिया है उसमें कुछ गलती नहीं हो सकती। उससे अच्छा हो सकता है। भूमि अधिग्रहण कानून 1894 में बना था किन्तु कांग्रेस को उसकी कमियां खोजने में 2013 साल का वक्त लग गया?दो साल पहले इसी मसले पर हमने आपका (कांग्रेस) का साथ दिया, अब आपकी बारी है। भले ही आप इसका क्रेडिट ले लें, मैं अपने से सबको क्रेडिट दूंगा लेकिन हम सबका साथ चाहते हैं। इसे प्रतिष्ठा का विषय न बनाएं।मौजूदा विधेयक से रक्षा क्षेत्र में मुश्किलें आ रही थीं, इसलिए इसे करेक्ट करना जरूरी था।
भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी नहीं है। हम किसानों की बात करते रहते हैं,लेकिन क्या कभी किसानों की समस्याओं पर बात की। किसानों के लिए जमीनों का हाल जानना जरूरी है। मिट्टी की जांच जरूरी है। छुट्टियों में लैब किसानों के लिए होनी चाहिए। हम किसानों को मुसीबतों से निकालेंगे। सूखे के चलते सब्सिडी बढ़ाई है। किसान के हित में कानून नहीं हैं तो उसे बदलना ही होगा। बिल पर सभी सीएम से राय ली गई है। मुख्यमंत्रियों ने संशोधन की बात कही है। भूमि अधिग्रहण पर राजनीति ना करें। आज किसान को पानी और सड़कें चाहिए। फिर भी अगर आपको लगता है कि ये बिल किसानों के खिलाफ है तो हम इसमें बदलाव को तैयार हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में कहा कि देश सरकार नहीं, जनता बनाती है और सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान से देश आगे बढ़ा है। भारत का मूल तत्व सबकी भलाई है। इन सब पर आपका भी सहयोग चाहिए।

काले धन से कोई नहीं बचेगा

कालेधन पर मोदी ने कहा कि कालेधन पर कोई नहीं बचेगा। कालेधन पर बदले की कार्रवाई नहीं होगी। कालेधन के मसले पर हम सब मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कांग्रेस को इस मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी बनाने का आदेश दिया था तो तीन साल तक एसआईटी क्यों नहीं बनाई? हमारी सरकार गरीबों को समर्पित है। हम गुड गवर्नेंस की ओर जा रहे हैं। हमने जी-20 में काले धन और ड्रग तस्करी पर बात की। हमारा इरादा है कि काले धन को वापस लाया जाए। काले धन वालों को नहीं छोड़ेंगे। किसी भी दोषी को नहीं बख्शेंगे।
भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास
प्रधानमंत्री मोदी ने कह कि भ्रष्टाचार ने देश को बर्बाद कर रखा है। भ्रष्टाचार मुक्त भारत हो सकता हैसबको मिलकर लड़ना होगा। भ्रष्टाचार पर आप सबके सुझाव आमंत्रित है। भ्रष्टाचार ने देश को तबाह कर दिया है। मैं इसे दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। हम गुड गवर्नेंस की ओर जा रहे हैं। लाल फीताशाही को खत्म कर आम आदमी की राह आसान बनाना चाहते हैं। इसके लिए स्वयं सत्यापित करने की व्यवस्था शुरू की। हमारा सिस्टम कहता है कि रिटायर्ड कर्मचारी को पेंशन के लिए अपने जीवित होने का सबूत देना होगाक्या हम इस सिस्टम में बदलाव नहीं कर सकते।
‘स्वच्छता अभियान’ हम सबकी जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी है | स्वच्छता नारी सम्मान से भी जुड़ा हुआ है। हम सब जानते हैं कि शौचालय नहीं होने पर कई लड़कियां स्कूल छोड़ देती है। स्वच्छता अभियान के लिए केंद्र सरकार को 400 करोड़ रुपये मिले है। सफाई राज्य सरकारों की भी जिम्मेदारी है। सफाई का काम 125 करोड़ देशवासियों का भी है।गंदगी हम में से किसी को भी पसंद नहीं है। 
मुलायम सिंह को इंगित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोहिया जी स्वच्छता का आंदोलन चलाते थे। महात्मा गांधी के बाद पूरी ताकत से लोहिया ने आवाज उठाई। और अगर मोदी ने लोहिया के प्रोग्राम को आगे बढ़ाया तो इसके लिए हमारा सबको सम्मान करना चाहिए। सफाई राज्य सरकारों की भी जिम्मेदारी है। अकेले यह केंद्र की जिम्मेदारी नहीं है।   
मेरे दुनिया घूमने के पीछे वजह हैं। जापान के रिसर्च से हमें फायदा होगा। अमेरिकी वीजा मामले में मोदी बोले कि काम की वजह से विदेश जाना पड़ता है।  
मेरा सिर्फ एक धर्म है - भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरा सिर्फ एक धर्म है भारत, मेरी सरकार का एक धर्मग्रंथ है- संविधान। धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा। सांप्रदायिकता ने भारत को तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता का जहर घोला जा रहा है। इससे देश बर्बाद हो रहा है। इससे दिलों को तोड़ने का काम किया जाता है। 27 अक्टूबर, 2013 पटना में बम धमाके हुए। मैंने उस समय कहा था कि बताइए कि, हिंदुओं को किसके खिलाफ लड़ना है, मुसलमानों के खिलाफ या गरीबी के खिलाफ? और कहा था कि आइए, हिंदू-मुस्लिम मिलकर गरीबी के खिलाफ लड़ते हैं। सभी संप्रदायों का फलना, फूलना सिर्फ भारत में ही मुमकिन है।
एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें