कैसे जिन्दगी आसान बनाएगा यह रेल बजट |


रेल बजट 2015 पेश करते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने चार प्रमुख और प्राथमिक लक्ष्यों की घोषणा की | बेहतर ग्राहक सेवा, सुरक्षित रेल यात्रा, बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण और रेलवे की आत्मनिर्भरता ।
रेल मंत्री द्वारा प्रस्तावित इन चार प्राथमिक लक्ष्यों में से तीन सीधे यात्रियों के साथ जुड़े हुए हैं | इनकी पूर्ति का अर्थ है सरकार द्वारा किए गए वादों को लागू करना साथ ही यात्रियों की जिंदगी को आसान बनाना |
- यात्री किराए में कोई वृद्धि नहीं हुई है। 
- एक अखिल भारतीय हेल्पलाइन नंबर 138 पर रेलवे सेवाओं से असंतुष्ट यात्री अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं | शिकायत का त्वरित निराकरण किया जाएगा | यह सेवा 1 मार्च से प्रारम्भ की जा रही है।
- निर्भया निधि का प्रस्ताव है, जिसके एक भाग से महिलाओं की सुरक्षा के लिए चयनित मुख्य लाइनों पर 'महिलाओं के डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे’ | 
- ऑपरेशन 5 मिनट: अनारक्षित टिकट 5 मिनट में खरीदा जा सकेगा, यात्रियों को लम्बी लाइनों से छुटकारा मिलेगा | टिकट अब डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हुए स्मार्ट फोन के माध्यम से भी खरीदा जा सकेगा |
- 400 स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी |
- 108 ट्रेनों में ई-खानपान सुविधा प्रारम्भ की जायेगी |
- रेलवे अब आगमन और प्रस्थान के समय में अपडेट से एसएमएस के माध्यम से यात्रियों को सूचित करेगा |
- वरिष्ठ नागरिकों/ विकलांगों के लिए स्टेशनों पर व्हीलचेयर की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा प्रदान की जायेगी |
- चयनित ट्रेनों में जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाई जाएगी |
- यात्रा के समय में 20 प्रतिशत बचत की कार्ययोजना पायलट आधार पर शुरू की जा रही है |
- बेहतर बिस्तर के लिए ट्रेन में ही यंत्रीकृत लांड्री की संख्या बढ़ाई जाएगी |
- प्लेटफार्मों पर बेहतर लिफ्टों, एस्केलेटर के लिए 120 करोड़ रुपए आवंटित |
- जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रस्तावित |
- राज्य में अत्याधुनिक विकाशशील कार्गो केंद्र किसानों के लाभ के लिए प्रदान किया जाना |
- तटीय कनेक्टिविटी कार्यक्रम के अंतर्गत 9 उच्च गति रेल गलियारों को विकसित किये जाने हेतु 2000 करोड़ की राशि रखी गई है |


- ट्रेन / अग्नि दुर्घटना रोकने के लिए ट्रेन सुरक्षा चेतावनी प्रणाली स्थापित किया जाना है |

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें