नहीं भा रहा बॉलीवुड के कुछ कलाकारों को एतिहासिक गौमांस प्रतिबन्ध ! आखिर क्योँ ?

 

महाराष्ट्र में 19 साल से लंबित गोमांस प्रतिबंध कानून को सोमवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मंजूरी मिल गई है। जिसके तहत महाराष्ट्र में अब यदि कोई भी शख्स गोमांस बेचता या उसे रखते पाया गया, तो उसको पांच साल जेल की सजा और 10,000 रूपए का जुर्माना लगाया जा सकता है। महाराष्ट सरकार ने इसे एक ऎतिहासिक कदम करार दिया है, मगर महाराष्ट्र सरकार का यह कदम बॉलीवुड के कुछ कलाकारों को रास नहीं आया है। बॉलीवुड का एक तबका इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन और राजनीति से प्रेरित बता रहा है। इस कानून का विरोध करने वालों में अभिनेत्री रिचा चड्ढा, आयुष्मान खुराना और अभिनेता और जावेद अख्तर साहब के साहबजादे फरहान अख्तर भी शामिल हैं।

देखिये भारत में मां का दर्जा दिए जाने वाली गौमाता के मांस को महाराष्ट्र में प्रतिबंधित होने के बाद किस किस कलाकार की क्या क्या प्रतिक्रिया रही और उसने क्या क्या कहा ......??? 

रिचा चड्ढा को इस फैसले में सांप्रदायिकता झलकती है। उन्होंने अपनी बात टि्वटर के माध्यम से रखते हुए लिखा कि, "मैं वेजिटेरियन हूं, लेकिन गोमांस पर प्रतिबंध सांप्रदायिक राजनीति है।"

वहीं फिल्म निदेशक ओनीर को यह बात रास नहीं आई और उन्होंने ट्वीट किया कि, "यह प्रतिबंध मानवाधिकारों का हनन है। सरकार यह कैसे तय कर सकती है कि मुझे क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।"

कॉमेडियन वीर दास ने राजनेताओं पर निशाना साधते हुए लिखा, "प्रिय सरकार, आइए गोमांस के साथ दांतों पर प्रतिबंध लगाते हैं। हम उबली सब्जियों पर जी सकते हैं और इस तरह आपके नेता नफरत फैलाने वाला भाषण नहीं दे सकेंगे।"

निर्देशक शिरीष कुंदर ने कानून पर मजाक उडाते हुए लिखा, "चौंकिए मत, अगर अगले चुनाव में गायों को मतदान का अधिकार भी दे दिया जाए।"

ऐक्टर रणवीर शौरी ने ट्विटर पर लिखा कि खाने पर पाबंदी लगाना बंद करें। शुक्रिया।

जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर ने ट्वीट किया - तो अब महाराष्ट्र में आपको किसी से शिकायत (बीफ) हो सकती है लेकिन आप किसी के साथ बीफ खा नहीं सकते (यू कैन हैव बीफ (शिकायत) विद समवन, बट यू कांट हैव बीफ विद समवन)।

 

आयुष्मान खुराना ने विशाल भारद्वाज की फिल्म 'कमीने' के तोतले किरदार से प्रेरणा लेते हुए लिखा, 'बीफ फाल बाद 'कमीने'।' 'कमीने' फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार स को फ बोलता था। 




एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

  1. ये बॉलीबुड वाले नालायक सबसे सड़ी गली संस्कृति देते हैं वो है गंदगी ९९% ,१%शिक्षा यही है फिल्मइन ईडस्ट्रीअधिकाँश वकवास लोग हैं सेक्युलर हिन्दू हैंजिन्हे नाक पोछने तक का तमीज नही है इनका वस चले तो घर भर के लोगोंको बेच मारे इन्हे यहां नही थाइलैंड में होनाचाहिए जहां बच्चे का मांस भूर्ण तकजार् में मिलता है ये क्या जाने गोमाता को जो गोमांस खाने का आदि है देश छोड़ विदेश चला जाये

    जवाब देंहटाएं