नागालेंड में जनता ने दी बलात्कारी को मौत की सजा |

View image on Twitter

एक ओर तो सभ्य कहलाने वाले अंग्रेजों का प्रतिनिधित्व करने वाली न्यूज एजेंसी बीबीसी बलात्कार के आरोपी को महिमा मंडित करने में लगी हुई है | तो दूसरी ओर नागालेंड के वाणिज्यिक शहर दीमापुर में एक कथित घुसपैठिये बंगलादेशी रेपिस्ट को स्थानीय नागरिकों ने जो सजा दी वह अपने आप में एक मिसाल है | 35 वर्षीय सैयद फरीद खान एक सेकिंड हेंड कार डीलर था | उसने 23 – 24 फरवरी को एक बीस वर्षीय नागा महिला के साथ बलात्कार किया | 25 फरवरी को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया तथा निचली अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में केन्द्रीय जेल भेज दिया | 

किन्तु उसके बाद लगभग 4,000 लोगों की क्रुद्ध भीड़ ने केंद्रीय जेल पर धावा बोल दिया | जेल के फाटक तोड़कर अभियुक्त को घसीट कर बाहर निकाल लिया और उसे नंगा कर परेड करवाई | उसके बाद उसे पीटपीट कर मार डाला गया ।

प्राप्त समाचारों के अनुसार अभियुक्त पर असम के करीमगंज जिले में पहले भी बलात्कार के आरोप लग चुके थे | पुलिस ने हवा में गोली चलाकर भीड़ को तितर-बितर किया व उनके कब्जे से अपराधी की मृत देह छुड़ाई | इस घटना के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दीमापुर जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया । 

पुलिस भले ही हवा में गोली चलाने की बात कह रही है, लेकिन बाद में एक घायल की अस्पताल में मौत हो जाने के बाद यह साफ़ हो गया है कि पुलिस ने भीड़ पर ही गोली चलाई थी | बताया जाता है कि चार अन्य गंभीर घायलों को भी अस्पताल में भरती कराया गया है | इस बीच दीमापुर के कलेक्टर और एस पी को सस्पेंड कर दिया गया है |


नागालैंड के मुख्यमंत्री टी.आर. जेलियांग ने इस बात की पुष्टि की है कि संदिग्ध एक बांग्लादेशी आप्रवासी था |स्मरणीय है कि नागा समूह बांगलादेशी घुसपैठियों की बढ़ती संख्या से परेशान हैं, जो उनके व्यवसायों पर भी कब्जा करते जा रहे हैं । अतः यह कहा जा सकता है कि यह घटना बलात्कार के विरोध के कारण तो है ही, किन्तु साथ साथ इसके पीछे एक कारण बंगलादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध बढ़ता आमजन का गुस्सा भी है | इस घटना से यह भी सिद्ध होता है कि जनता अब शासन की घुसपैठ जैसे गंभीर मुद्दे पर अब ढुलमुल नीति को अधिक समय तक बर्दाश्त नहीं करने वाली |

कुछ यूं घटी सिलसिलेवार घटनाएँ – 


- क्रुद्ध भीड़ ने दीमापुर शहर में जेल तोड़ कर कथित बलात्कारी को निकाला | 

- उसे नंगा कर पीटते और पत्थर मारते हुए चार मील तक दौडाया गया | 

- जब चोटों से उसकी मौत हो गई तो उसे फांसी पर लटका कर मोवाईल से भीड़ ने उसका फिल्मांकन भी किया | 

- कथित तौर पर उसने पिछले महीने स्थानीय महिला कॉलेज में एक छात्रा के साथ बलात्कार किया था | 

- उसकी पहचान पुरानी कारों के 35 वर्षीय व्यापारी के रूप में हुई है | 

- सरकार ने इस घटनाचक्र के बाद लोगों से शांत रहने की अपील की है |


अब हालात यह है कि देश के गृह मंत्रालय को चिंता सता रही है कि निकटवर्ती आसाम में इस घटना की क्या प्रतिक्रिया होगी ? 
आधार - http://www.newindianexpress.com/nation/Rape-Accused-Dragged-Out-of-Prison-Paraded-Naked-Thrashed-to-Death/2015/03/05/article2699391.ece?utm_content=buffer224aa&utm_medium=social&utm_source=twitter.com&utm_campaign=buffer
एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें