नास्त्रेदमस की वर्ष 2015 के लिए कुछ भविष्यवाणियाँ !



कौन है नास्त्रेदमस ?

नास्त्रेदमस पारंगत ज्योतिषी थे और उनके द्वारा आज के समय तक की भविष्यवाणियां की गई हैं। सैकड़ों वर्ष पहले नास्त्रेदमस द्वारा की गई भविष्यवाणियां सटीक साबित हुई।उन्होंने अपनी मशहूर किताब 'द प्रोफेसीज' में 950 भविष्यवाणियों का उल्लेख किया है। इनकी भविष्यवाणियां कविता और छंदों की शैली में लिखी हुई हैं। इसके पीछे उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण घटना है। नास्त्रेदमस का जन्म फ्रांस के एक छोटे गांव में हुआ था। वे बचपन से ही अध्ययन में विशेष रूचि रखते थे। किशोरावस्था तक आते-आते उन्होंने भविष्यवाणियां करना शुरू कर दिया था और उनके माता-पिता इस बात से काफी परेशान थे। नास्त्रेदमस के माता-पिता की परेशानी की वजह यह थी कि उस समय लोग भविष्यवाणी करने वाले लोगों को अच्छी नजर से नहीं देखते थे। इसी वजह से उन्होंने नास्त्रेदमस को चिकित्सक बनाने के उद्देश्य से दूसरे शहर भेज दिया। कुछ ही वर्षों में उन्होंने डॉक्टोरेट की उपाधि प्राप्त कर ली लेकिन उनका ध्यान ज्योतिष की ओर ही था। इसके बाद उनका विवाह हुआ और उनकी पहली पत्नी की मृत्यु भी हो गई और फिर उन्होंने दूसरी शादी की। इस समय तक वे भविष्यवक्ता के रूप में प्रसिद्ध हो चुके थे। इनकी प्रसिद्धि सुनकर फ्रांस की महारानी ने अपने बच्चों का भविष्य जानने के लिए नास्त्रेदमस को बुलवाया। तब नास्त्रेदमस समझ चुके थे कि महारानी के बच्चों का जीवन अधिक नहीं है वे अल्पायु हैं। लेकिन यह बात वे महारानी को बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। तब उन्होंने प्रतिकात्मक शब्दों और छंदो के माध्यम से महारानी के बच्चों का भविष्य बता दिया। इसप्रकार महारानी के सामने वे अपनी बात आसानी से रख सके। इस घटना के बाद उन्होंने तय कर लिया कि वे भविष्यवाणियां प्रतिकात्मक शब्दों में छंदों और कविताओं के माध्यम से ही करेंगे।

आज के इस लेख में हम आपको नास्त्रेदमस की उन भविष्यवाणियों के बारे में बताएंगे जो उन्होंने 2015 के लिए की हुई है। इनमे से दो भविष्यवाणियां तो सच होती प्रतीत हो रही है बाकी के लिए हमे साल के अंत तक इंतज़ार करना पड़ेगा। आइए जानते है क्या है 2015 के लिए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां -

1. खतरनाक एंटीक्रिस्ट समूह का उदय 
वर्ष 2015 में एंटीक्रिस्ट का जन्म होगा जो ईसाईयों और मानवता का घोर विरोधी होगा और पूरी दुनिया को अपने कदमों में झुकाने के लिए तत्पर होगा। एंटीक्रिस्ट जल्दी ही एक या अनेक देशों पर कब्जा कर वहां की जमीन खून से लाल कर देगा। यदि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर काम करने वाले विशेषज्ञों की राय मानी जाए तो यह यह एंटीक्रिस्ट धार्मिक कट्टरपंथ के रूप में आईएसआईएस के रूप में जन्म ले चुका है। यह आतंकी संगठन किसी धर्म को नहीं मानता वरन स्वयं के खलीफा होने का दावा करता है। धर्म के नाम पर आईएस के सदस्यों ने अरब जगत में तबाही मचा दी है।

2. वैज्ञानिक ढूंढ लेंगे बड़ी बीमारियों का इलाज 

नास्त्रेदमस के अनुसार वर्ष 2015 वैज्ञानिकों को बड़ी बीमारियों के इलाज में सफलता मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष वैज्ञानिकों ने एक नया शक्तिशाली एंटीबॉयोटिक टिक्सोबेक्टिन ढूंढा है। इससे पहले आखिरी एंटीबॉयोटिक आज से 25 वर्ष पहले बनाया गया था।


3. तीसरे विश्वयुद्ध की तैयारियां होंगी शुरू
इस वर्ष तीसरे विश्वयुद्ध की भूमिका बननी शुरू हो जाएगी। मिडिल ईस्ट दुनिया की जंग का मैदान बन जाएगा जहां दुनिया भर की ताकतें अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगी। यहां विश्व की कट्टर विरोधी ताकतें यथा अमरीका और रूस भी मिलकर एक हो जाएंगे और दुनिया में शांति लाने के लिए आतंकवाद के खिलाफ खड़े हो जाएंगे।

4. ज्वालामुखी फटने से मचेगी तबाही

माउंट विसुवियस पर स्थित ज्वालामुखी फटेगा और अपने आस-पास की सभी जगह को बरबाद कर देगा। यह घटना वर्ष 2015 के अंत में तथा वर्ष 2016 के शुरू में होने की संभावना है। माउंट विसुवियस एक बहुत ही खतरनाक ज्वालामुखी है। 79 ईस्वी में हुए एक भयानक विस्फोट में 16000 लोग मारे गए थे। यदि आज उतनी तीव्रता का इसमें विस्फोट हो तो मरने वालो की संख्या कई लाखों में होगी।


5. यूरोप पर मंडराएगा संकट
यूरोप आर्थिक संकट में घिर जाएगा। फ्रांस, जर्मनी सहित कई बड़े यूरोपियन राष्ट्रों की अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ जाएगी। हालांकि आम जनता की समृदि्ध बढ़ेगी परन्तु बड़े राष्ट्रों की समस्याएं भी उसी अनुपात में बढ़ जाएंगी। बेरोजगारी, मुद्रास्फीति और आर्थिक मंदी का भयावह दौर शुरू होगा।

6. अमरीका में मचेगी तबाही

वर्ष 2015 अमरीका के लिए अति महत्वपूर्ण होगा। इस वर्ष अमरीका को न केवल विश्व की उभरती शक्तियों यथा चीन, रूस और ईरान से चुनौती मिलेगी वरन प्राकृतिक संकटों से भी जूझना पड़ेगा। नास्त्रेदमस के अनुसार अमरीका को इस वर्ष भयावह भूकंप का सामना करना पड़ेगा। इस भूकंप के फलस्वरूप अमरीका का एक हिस्सा पूरी तरह तबाह हो जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें