यह कैसी आम आदमियों की पार्टी जो सत्ता में आते ही करा रही है मजदूरों पर लाठीचार्ज !



दिल्ली में मजदूरों औऱ गरीबों को सुविधाएं देने और मेट्रो के प्राइवेट कर्मचारियों को नियमित कराने के वायदे पर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई आम आदमी पार्टी सरकार का मजदूर विरोधी क्रूर चेहरा सामने आया है।

दिल्ली में अपने वादों के द्वारा सत्ता में आई अरविन्द केजरीलाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार का मजदूर विरोधी क्रूर चेहरा सामने आ ही गया है। सूचना मिली है कि मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपनी मांगें सौंपने दिल्‍ली सचिवालय गये दिल्‍ली मेट्रो के सैकड़ों कर्मचारियों पर केजरीवाल सरकार ने लाठीचार्ज करा दिया है जिसमें कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।


मिली जानकारी के अनुसार डीएमआरसी में कांट्रैक्ट बेस पर काम करने वाले कर्मचारियों को केजरीवाल ने नियमित करने का चुनावी वायदा किया था। इसी के बावत जब कर्मचारी सचिवालय पहुंचे तो उन्हें बाहर ही इंतजार करने को कहा गया। काफी देर तक इंतजार के बाद भी अंदर से कोई उनसे मिलने नहीं आया। जब कर्मचारियों ने अंदर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया।

मेट्रो मजदूरों के प्रतिनिधि के अनुसार एक कार्यकर्ता को गम्भीर चोट आई है। केजरी सरकार का असली रंग तो सामने आना ही था लेकिन मीडिया भी ऐसे मामलों में हमेशा की तरह दृश्‍य से नदारद है। एक कर्मचारी के गंभीर चोटें आने के बाद श्रममंत्री बाहर आए और कर्मचारियों को एक सप्ताह तक जवाब का इंतजार करने का वादा किया। जिस समय कर्मचारियों पर लाठीचार्ज हो रहा था उस समय मुख्यमंत्री केजरीवाल मीटिंग में व्यस्त थे।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें