क्या प्रियंका बचा पाएंगी डूबती कांग्रेस की नैया ?

कांग्रेस महासचिव बनाई जा सकती हैं प्रियंका गांधी : रिपोर्ट



कांग्रेस की वंशवादी राजनीति का नया अध्याय प्रारम्भ होने वाला है | मीडिया रिपोर्ट और राजनैतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी को संबल देने के लिए अब जल्द ही प्रियंका गांधी भी राजनीति की पिच पर हाथ आजमाने मोर्चा संभालने जा रही है | अपने अज्ञातवास से राहुल के वापस लौटते ही इस निर्णय की घोषणा होना संभव है | उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया जा सकता है ।

कांग्रेस पार्टी के आम कार्यकर्ता लम्बे समय से प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग करते रहे हैं । लेकिन कांग्रेस नेतृत्व उनके पति रोवर्ट बाड्रा के भूमि घोटालों के चलते यह निर्णय लेने में झिझकता रहा है | किन्तु इसके बाबजूद प्रियंका अब तक अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं अपने भाई राहुल गांधी के लिए प्रचार करती आई हैं । 

चुनावों में कांग्रेस की लगातार होती हार से कांग्रेस में जो हताशा का माहौल है, उसके मद्दे नजर और कांग्रेस को मीडिया सुर्ख़ियों में लाने के लिए कुछ ना कुछ टोटके तो आखिर कांग्रेस को करने ही होंगे | आज तो हालत यह है कि अगर सोशल मीडिया पर राहुल की चर्चा होती है तो केवल मजाक बनाने के नाम पर । 

रिपोर्टों के अनुसार यह प्रस्ताव सोनिया गांधी के सामने कुछ कांग्रेस नेताओं ने रखा है, किन्तु इस पर अंतिम फैसला गांधी परिवार को ही करना है। बताया जाता है कि राहुल गांधी के कथित छुट्टी से लौटते ही कांग्रेस संगठन में बदलाव की कवायद तेज हो सकती है और प्रियंका गांधी को भी संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें