रा.स्व.संघ के सर कार्यवाह ने विभिन्न मुद्दों पर स्पष्ट किया संघ का रुख

रा. स्व. संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने एक प्रश्‍न के उत्तर में स्पष्ट किया कि, संघ परिवार के विभिन्न संगठनों द्वारा व्यक्त विचारों को मोदी सरकार पर हमला नहीं मानना चाहिए। ये सभी संगठन समय समय पर अपने विचार पहले से रखते आये हैं। इसे ‘अटैक आन मोदी’ मानना गलत है।
तीसरी बार सरकार्यवाह पदपर नियुक्ती के बाद भैयाजी जोशी नागपुर में पत्रकारों के प्रश्‍नों के जबाब दे रहे थे।
संघ नहीं देता आदेश
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में विभिन्न संगठनों की कार्य की संघ समीक्षा नहीं करता। वे संगठन सालभर के कार्य का ब्यौरा प्रतिनिधि सभा में रखते है। कार्य की समीक्षा तो खुद संगठनों को करनी है। संघ कभी आदेश नहीं देता; सुझाव देता है और पत्रकारोंने सुझाव को सुझाव ही समझना चाहिए; न कि आदेश, ऐसा उन्होंने कहा।
गोवंश हत्या बंदी
एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा- गोवंश रक्षा के बारे में संघ की भूमिका बदली नहीं है। पहले से जो थी वहीं आज भी है; सरकार बदलने से उसमें कोई फर्क नहीं पड़ता। गोहत्या के संदर्भ में गैरकानूनी बातों को रोकने के लिए हमारी मर्यादाओं में रहकर हम काम करते हैं और वह जारी रहेगा।
भूमि संशोधन बिल
अभी लोकसभा में जो भूमि संशोधन बिल पारित हुआ है, वह कई सारे सुझावों को शामील करने बाद हुआ है। लगता है कि, अब वह पहले से और ज्यादा अच्छा हुआ है। अगर ये दुरुस्ति न होती तो फिर शायद हमें बोलना पड़ता था। लेकिन लगता है कि, अब यह बिल काफी ठीक हुआ है।
राम मंदिर
राम मंदिर का मुद्दा संघ ने छोड़ा नहीं है। अलाहाबाद हायकोर्ट के लखनऊ बेंच ने जो निर्णय दिया, उससे यह प्रमाणित हुआ कि, वहा मंदिर था और उसे तोड़कर मस्जिद बनायी थी। अब यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस संदर्भ में निर्णय देने के लिए अपनी गती बढ़ानी चाहिए।
गांधी जयंति की छुट्टी
भाजपा शासित गोवा सरकार ने 2 अक्तूबर की गाँधी जयंति की छुट्टी समाप्त किए जाने पर सरकार्यवाह ने कहा कि, किस कारण, किन परिस्थितियों में यह निर्णय लिया गया, यह देखना पड़ेगा। बाद में एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि, भारत देश में काम करने की मानसिकता बढ़ाने की आवश्यकता है। आज कार्य-दिन के अनुपात में छुट्टियाँ बहुत ज्यादा है। वे कैसे कम कर सकते हैं, इस पर विचार होना चाहिए।
मोदी सरकार पर
मोदी सरकार का कुल मिलाकर कार्य समाधानकारक है, ऐसा कहते हुए भैयाजी ने कहा कि, कुछ छोटी-मोटी गलतियाँ छोड दे तो, कार्य संतोषजनक है। हिंदुत्व के संदर्भ में जो बयान आए हैं, उससे मोदी सरकार की फजीहत हुई, ऐसा संघ मानता नहीं।
एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें