किसान आत्महत्या कर गया, नेता भाषण झाड़ते रहे |

एंबेडेड छवि की स्थायी लिंक

आम आदमी पार्टी (आप) की जंतर मंतर पर आयोजित किसान रैली में भाग लेने आए राजस्थान के एक किसान ने आत्महत्या कर ली। आप की तरफ से जंतर मंतर पर आज मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ रैली का आयोजन किया गया था। 

रैली के दौरान एक किसान नीम के पेड़ पर चढ़ गया और उसने एक पत्र नीचे फेंका | जिस समय किसान जान देने की कोशिश कर रहा था, उस समय आप नेता कुमार विश्वास कह रहे थे कि यह दिल्ली पुलिस की पार्टी को बदनाम करने की साजिश है। ऐसा साजिश के तहत कराया जा रहा है।

चंडीगढ़ से आये एक आप कार्यकर्ता ने उस किसान को उतारने की कोशिश की किन्तु आत्महत्या की कोशश करने वाला किसान पेड़ से नीचे गिर पड़ा | उसे तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीचे फेंकी गई चिट्ठी से उसकी पहचान पहचान गजेंद्र के रूप में हुई। वह राजस्थान के दौसा का रहने वाला है। यह किसान बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल से परेशान था। बताया जाता है कि उसे घर से भी निकाल दिया गया था, इसलिए उसने जंतर-मंतर पर एक पेड़ पर चढ़कर लोगों से घर वापस जाने का उपाय पूछा ।

इस बीच, किसान को देखने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। उनके साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी हैं। इस दौरान आप नेता धर्मवीर गांधी ने कहा कि हमसे हालात समझने में गलती हुई। हमें रैली वहीं रोक देनी चाहिए थी।

किसान आत्महत्या कर गया जबकि नेता भाषण झाड़ते रहे |
महत्वपूर्ण बात यह है कि चिट्ठी से यह कतई नहीं लगता कि वह किसान आत्महत्या करने का प्रयत्न कर रहा था |


एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें