भारतवासियों के लिए गर्व और अभिमान का विषय - ओबामा ने लिखी टाइम्स मेगजीन में मोदी की प्रोफाईल |

टाईम मैगजीन ने दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को शामिल किया | लेकिन इससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण यह है कि मैगजीन के लिए उनकी प्रोफाईल अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने लिखी | 

इतना ही नहीं तो ओबामा ने मोदी को जो संबोधन दिया वह भारतवासियों के लिए अपने आप में एक गौरव व अभिमान का विषय है | ओबामा ने मोदी को 'भारत का रिफॉर्मर इन चीफ' नाम दिया है | 

प्रोफाइल में ओबामा ने लिखा कि 'बचपन में मोदी ने अपने पिता को चाय बेचने में मदद की और आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रमुख हैं। गरीबी से प्रधानमंत्री तक के सफर की उनकी कहानी भारत के विकास की गतिशीलता और क्षमता का प्रतीक है।'

ओबामा ने कहा कि मोदी के पास गरीबी को कम कर करने, शिक्षा में सुधार तथा महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण का महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण है। मोदी ने पर्यावरणीय चुनौतियों के सापेक्ष भारत की वास्तविक आर्थिक क्षमता को पंख लगाया है।

ओबामा ने कहा, 'भारत की तरह ही मोदी भी प्राचीनता और आधुनिकता का संगम हैं। वो योग के पैरोकार हैं और साथ ही भारतीय जनता के साथ ट्विटर के जरिये जुड़े हैं और डिजिटल भारत की कल्पना रखते हैं।' 

श्री मोदी ने भी ट्वीट कर ओबामा को धन्यवाद दिया और उनके शब्दों को प्रेरणास्पद बताया।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें