कुछ जीवनोपयोगी संस्कृत सूक्तियां (हिन्दी अनुवाद सहित)


आदि शंकराचार्य -
दासस्तेहं देहद्रष्टयाश्मि शम्भो, 

जातस्तेशो जीवद्रष्टया त्रिदृष्टे |

सर्वस्यात्मन्नात्मद्रष्टया त्वमेवेत्थेवं

में धीर्निश्चिता सर्व शास्त्रे ||

(हे शम्भो सभी शास्त्रों के अनुसार प्राप्त विवेक बुद्धि से मैं तीन दृष्टि से आपको देखता हूँ | देह दृष्टि से मैं आपका दास हूँ | जीव दृष्टि से मैं आपका स्वरुप हूँ | और हे सर्वात्मन जब मैं आत्म दृष्टि से विचार करता हूँ तो पाता हूँ कि मैं आप ही हूँ |)

गायत्री मन्त्र -

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्स वितुर्वरेण्यम 
भर्गो देवस्य धीमहि धियोयोनः प्रचोदयात !

(प्राणदाता, दुःख नाशक, सुख स्वरुप परमात्मा जो संसार का उत्पादक है, उसके दिव्य तेज का हम ध्यान करते हैं, त्रिलोक में जो कुछ वरेण्य है, श्रेष्ठ है उसे प्राप्त करने हेतु हमारी "धी" शक्ति अर्थात क्या करना, क्या नहीं सदा जागृत रहे" !)

यस्यार्थास्तस्य मित्राणि यस्यार्थास्तस्य वान्धवाः |

यस्यार्थाः स पुमांल्लोके यस्यार्थाः स च पंडितः ||

गर चाहते सुधारना अपना इहलोक परलोक |
तो पहले कमाओ धन वरना करते रहो शोक || 

जिसके पास धन है, उसीके मित्र, भाई वन्धु, वही श्रेष्ठ पुरुष, वही विद्वान् है |

येषां नश्यत्ययं लोकश्चरतां धर्मचारिणाम |तेर्थास्त्वयि न द्रश्यन्ते दुर्दिनेषु यथा ग्रहाः ||४०||

धर्माचरण करने बालों का इह लोक अर्थाभाव के कारण ही नष्ट हो जाता है |

सर्वे क्षयान्ता निचयाः पतनान्ता समुच्छ्रयाः |
संयोगः विप्रयोगान्तः मराणान्तम च जीवनम ||

संसार में जितने संचय हैं, उन सबका अंत विनाश है | उत्थान का अंत पतन, संयोग का अंत वियोग और जीवन का अंत मरण है |

तस्मात् पुत्रेषु दारेषु मित्रेषु च धनेषु च |नाति प्रसंगः कर्तव्यो वि प्रयोगो हि तैर्ध्रुवं ||

अतः स्त्री, पुत्र, मित्र और धन में विशेष आसक्ति नहीं करना चाहिए, क्योंकि उनसे वियोग होना निश्चित है |

ॐ पूर्णमिदः पूर्णमिदं पूर्णात पूर्ण मुदच्यते |
पूर्णस्य पूर्ण पूर्णमादाय पूर्ण मेवावशिष्यते ||

(यह भी पूर्ण है, वह भी पूर्ण है, पूर्ण में पूर्ण जोड़ने या घटाने पर पूर्ण ही शेष रहता है)
गणितज्ञों ने इसे शून्य का वर्णन बताया तो तत्व बेत्ताओं को इसमें आत्मा और परमात्मा की एक रूपता नजर आई | शून्य और अनन्त की एक ही परिभाषा ?

यक्ष प्रश्न - को मोदते (खुश कौन है)?

युधिष्ठिर - अनृणी चा प्रवासी च स वारिचार मोदते !

(जिस पर कोई कर्ज नहीं है, जो घुमंतू है वही सुखी है)

यक्ष प्रश्न - किं आश्चर्यं (आश्चर्य क्या है) ?
युधिष्ठिर - अहन्यहनी भूतानि गच्छन्तीह यमालयम |
शेषाः स्थावरमिच्छन्ति किमाश्चर्यमतः परम ||

(रोज रोज संसार के प्राणी यमलोक जा रहे हैं, किन्तु वाकी बचे लोग यही सोच रहे हैं हैं कि शायद उन्हें नहीं जाना पड़ेगा | इससे बड़ा आश्चर्य और क्या हो सकता है ?)

यक्ष प्रश्न - कः पन्थाः (मार्ग कौन सा ?)
युधिष्ठिर - तर्कों प्रतिष्ठः श्रुतयो विभिन्ना, नैको ऋषीर्यस्य मतं प्रमाणं |
धर्मस्य तत्वं निहितं गुहायाम, महाजनों येन गतः स पन्थाः ||

(तार्किक ढंग से विविध श्रुति सम्मत, ऋषियों के मतानुसार, धर्म तत्व आधारित मार्ग पर चलने वाले वरिष्ठ जन जिधर गए, वही मार्ग है) 

शायद आप इन्हें भी पढ़ना पसंद करें - 

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें