लजीज चना चाट बड़ा

सामग्री : 

भीगी चना दाल 2 कटोरी, हींग चुटकी भर, अदरक का टुकडा़ आधा इंच, नमक, लाल मिर्च, धनिया पत्ती, कटी हरी मिर्च अंदाज से, एक प्याज छोटे टुकड़ों में कटा, 5/6 बादाम कतरे हुए, तलने के लिए तेल, 1/4 प्याला पनीर मसाला।

विधि : 

भीगी चना दाल को हींग, अदरक, नमक व लाल मिर्च के साथ दरदरा पीस लें। हरी मिर्च व धनिया पत्ती डालकर मिलाएँ। फिर दाल मिश्रण के 8-10 गोले बना लें। प्याज व बादाम के टुकड़ों को पनीर में मिलाकर 8-10 छोटे-छोटे गोले बना लें। तेल गरम करें। 

दाल के गोलों को चपटा करके उसमें पनीर के गोले रखें। एक-एक गोले को थपथपाकर बड़ों का आकार दें। फिर गरम तेल में डालकर करारा तलें। दही, सॉस या चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें