बिहार विधान परिषद् चुनाव में भाजपा की अकल्पनीय जीत |



बड़ा शोर सुनते थे सीने में दिल का,

जो चीर कर देखा तो कतरए खून निकला |

कुछ यही तो हुआ है बिहार के विधान परिषद चुनाव में | बड़ी हवावाजी हो रही थी कि राजद-जदयू-कांग्रेस महागठबंधन के सामने भाजपा की तिक्का बोटी हो जायेगी, भाजपा का सूपड़ा साफ़ हो जाएगा, बगैरह बगैरह | लेकिन हुआ उल्टा | आंधी भाजपा नीत राजग की चली और उसमें लालू, नीतीश कांग्रेस महागठबंधन करारी शिकस्त खाकर उड़ता मिला ।

भाजपा महज 18 सीटों पर चुनाव लडी, जिनमें से उसने 12 सीटों पर जीत दर्ज की, एक सीट पर भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार जीते । वहीं जदयू पांच व राजद चार सीटों पर काबिज हुई। राजद का सहयोगी दल एलजेपी भी एक सीट पर अपनी उपस्थिति बना सका।

एक सीट पर एनसीपी जबकि दो सीटों पर आरएलएसपी ने ताल ठोकी थी, लेकिन इनका खाता भी नहीं खुल सका। चार सीटों के साथ चुनावी मैदान में उतरी लोजपा महज एक सीट पर ही कब्जा जमा सकी।

यह नतीजे इस दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि पिछली बार जीत का आंकड़ा यह था  -

जदयू 10
आरजेडी 3
भाजपा 5
एलजेपी 3 (जीत के बाद जदयू में चले गए)
निर्दलीय 3

इस बाई इन्होंने दर्ज की जीत-

भाजपा (11 की जीत)
-छपरा से सच्चिदानंद राय।
-औरंगााबाद से रंजन कुमार सिंह।
-गोपालगंज से आदित्य पांडेय।
-दरभंगा में सुनील सिंह।
-पूर्णिया से दिलीप जायसवाल।
-सासाराम से संतोष सिंह।
-समस्तीपुर में हरी नारायण चौधरी।
-मधुबनी से सुमन महासेठ।
-सिवान से टुन्नाजी।
-बेगूसराय से रजनीश।
-मोतीहारी से बबलू गुप्ता।

जदयू (पांच की जीत)

-नालंदा से रीना देवी।
-मुजफ्फरपुर से दिनेश सिंह।
-गया से मनोरमा देवी।
-नवादा से सलमान रागिव।
-भागलपुर से मनोज यादव।

राजद (चार की जीत)

-हाजीपुर से सुबोध राय।
-भोजपुर से राधाचरण शाह।
-आरा-बक्सर से राधा चरण साह।
-मुंगेर से संजय प्रसाद।

अन्य (एलजेपी एक, कांग्रेस एक, भाजपा समर्थित एक व निर्दलीय)

-पटना से निर्दलीय रीतलाल यादव।
-बेतिया से कांग्रेस के राजेश राम।
-कटिहार से भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी अशोक अग्रवाल।
-सहरसा में एलजेपी की नूतन सिंह।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें