15 हजार लोगों ने साइन की पिटिशन, 'चलने दो संसद'


स्वतंत्रता के बाद संभवतः पहली बार ऐसा हुआ है कि, देश की जनता अपने सांसदों से गुहार लगा रही है कि संसद को चलने दो, मुद्दों पर बहस करो, विकास कार्य होने दो | 

देश के प्रमुख उद्योगपतियों सहित 15 हजार नागरिकों ने चेंज डॉट ओआरजी के माध्यम से ओनलाईन पिटीशन द्वारा यह आग्रह किया है | इस पिटीशन को बजाज समूह के राहुल बजाज, इनफ़ोसिस के संस्थापक क्रिस गोपालकृष्णन, हीरो मोटोकार्प के पवन मुंजाल, अदि गोदरेज, किरण मजुमदार शॉ जैसे इंडस्ट्री दिग्गजों के साथ साथ आम तौर पर प्रधान मंत्री मोदी की आलोचक मानी जाने वाली सांसद अनु आगा ने भी साईन किया है |

इस सूची में देश के नामी डोक्टर नरेश त्रेहन और अशोक सेठ, आई आई टी मद्रास के अशोक झुनझुनवाला और आई आई एम अहमदावाद के पीयूष कुमार सिन्हा के अलावा देश के कई नौकरशाह भी शामिल हैं |

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें