राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेस विज्ञप्ति - कांग्रेस प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने किया साईबर क्राईम

दिनांक: 15 सितम्बर 2015  
प्रेस विज्ञप्ति
भोपाल. 15 सितम्बर 2015 । मध्यप्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के. के. मिश्रा द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2015 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में पेटलावाद हादसे का आरोपी राजेंद्र कंसावा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयंसेवक सिद्ध करने के उद्देश्य से एक गणवेशधारी स्वयंसेवक का चित्र संलग्न किया गया था। यह चित्र 7 अक्टूबर 2014 को “द ट्रिब्यून” चंडीगढ़  से प्रकाशित अख़बार के फरीदकोट से जारी पथसंचलन के समाचार से उठाया गया है । मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा गलत चित्र का उपयोग कर एक दंडनीय अपराध किया है ।
दुर्भाग्य से कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा दुर्भावनावश दी गई इस भ्रामक जानकारी के आधार पर कुछ समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक चैनलों ने भी उक्त गणवेशधारी स्वयंसेवक को राजेंद्र कंसावा सिद्ध करने वाले समाचार जारी किए। निहित स्वार्थी एवं संघ विरोधी तत्वों ने सोशल मीडिया पर भी इस गलत जानकारी को लेकर समाज में भ्रम फैलानें की कोशिश की है । इस भ्रामक समाचार के कारण संघ की छवि धूमिल करने का प्रयत्न किया गया है, यह अति निंदनीय कार्य है । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसकी कटु शब्दों में निंदा करता है । साथ ही शासन से अपील करता है कि गलत तथ्यों के आधार पर रचे गए षडयंत्र की उच्च स्तरीय जांच कराकर सभी दोषी पक्षों को दंडित करनें की प्रक्रिया प्रारंभ करे ।
                                              नरेन्द्र जैन
क्षेत्र प्रचार प्रमुख
मध्यक्षेत्र(मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़)
                                                  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  

संलग्न :- 1. “द ट्रिब्यून” चंडीगढ़ से प्रकाशित समाचार की छाया प्रति
Displaying the tribune October 7, 2014, Chandigarh, India.jpg

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें