मिलिए बाबा अवतार सिंह से जो धर्म के प्रचार के लिए बांधते है 95 किलो वजनी पगड़ी

पगड़ी बांधने वालों की अलग ही पहचान होती है इसलिए तो ये बाबा अपनी पगड़ी के लिए मशहूर है।

बाबा अवतार सिंह (50) हुजूर साहिब वालों की पगड़ी ही उनकी अलग पहचान है। धर्म प्रचार के लिए 95 किलो वजनी पगड़ी रोज बांधते हैं। जिसमें 645 मीटर कपड़ा लगता है। 2012 में इन्होंने पगड़ी बांधकर ही श्री हेमकुंट साहिब की पैदल यात्रा की थी। रोजाना पगड़ी बांधने के लिए उन्हें साढ़े पांच घंटे लगते हैं और उतारने के लिए करीब दो घंटे।

यहीं नहीं, बाबा अवतार सिंह ने दोनों बाजुओं में 5-5 कड़े पहन रखे हैं। इनका वजन 20 किलो के करीब है। इनका कहना है कि वे सिखों की अलग पहचान बरकरार रखने और धर्म का प्रचार करने के लिए पगड़ी बांधते हैं।
















एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें