शिवपुरी जिले में 40.8 औसत मि.मी.वर्षा दर्ज, सर्वाधिक वर्षा पिछोर में

शिवपुरी, 21 जून 2016/ जिले में चालू मानसून सत्र में अभी तक 40.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। 24 घण्टे के दौरान 20.8 वर्षा दर्ज की गई। 01 जून 2015 से 21 जून 2015 तक 20.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। जबकि जिले की 816.3 मि.मी. औसत सामान्य वर्षा है।

अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शिवपुरी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून 2016 से अभी तक 40.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें शिवपुरी तहसील में 63.0 मि.मी., कोलारस में 35.0 मि.मी., करैरा में 9.3 मि.मी., नरवर 76.0 मि.मी., पिछोर में 97.0 मि.मी., खनियांधाना में 32.0 मि.मी., पोहरी में 0 मि.मी. तथा बदरवास में 14.0 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई। जबकि गत वर्ष इस अवधि तक शिवपुरी में 12.0 मि.मी., कोलारस में 45.0 मि.मी., करैरा एवं नरवर में 0 मि.मी., पिछोर में 30.0 मि.मी., खनियांधाना में 13.0 मि.मी., पोहरी में 35.0 मि.मी. और बदरवास में 32.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।


एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें