भिंड - जिले में 71 मि.मी. औसत वर्षा

भिण्ड जिले में 71 मि.मी.औषत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि विगत वर्ष इसी अवधि में 9 मि.मी. वर्षा हुई थी। जिले की सामान्य वर्षा 668.3 मि.मी. है। 

अधीक्षक भू अभिलेख भिण्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वर्षा भिण्ड क्षेत्र में 64 मिमी, अटेर क्षेत्र में 106 मिमी, मेहगांव क्षेत्र में 49.8 मिमी, गोहद में 24 मिमी, लहार क्षेत्र में 87.3 मिमी, रौन/मिहोना क्षेत्र में 95 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसप्रकार से अभी तक कुल औसत वर्षा 71 मिमी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें