पन्ना - धरम सागर के लिए हिरदाराम ट्रस्ट ने दिए 15 लाख, धरम सागर के पुनीत कार्य में वरसा संतों का कृपा धन

पन्ना के ऐतिहासिक धरम सागर तालाब के नवीनीकरण का कार्य जनसहयोग से किया जा रहा है। इससे धरम सागर तालाब को नवीन स्वरूप प्राप्त हो रहा है। इससे गाद निकालने के साथ साथ घाटों का निर्माण और जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में आमजनता ही नही दूर दूर से लोगों का जुडाव हो रहा है। भोपाल के संत हिरदाराम कार्प्स फंड ट्रस्ट तथा इससे जुडे जीव सेवा संस्थान ने धरम सागर के लिए 15 लाख रूपये की सहयोग निधि प्रदान की है। समाज सेवा तथा जनकल्याण की अग्रणी इस संस्था की सहयोग राशि के साथ धरम सागर को संत हिरदाराम की कृपा दृष्टि एवं कृपा धन भी प्राप्त हो गया है। इसके पूर्व भी ट्रस्ट द्वारा 10 लाख रूपये की राशि गत सप्ताह धरम सागर के लिए दी गई थी। धरम सागर के लिए हिरदा राम ट्रस्ट तथा जीव सेवा संस्थान ने 25 लाख रूपये की राशि प्रदान की है। संस्थान के प्रतिनिधियों सेवानिवृत्त अपर संचालक जनसम्पर्क श्री सुरेश अवतरामानी तथा श्री भगवान दामानी ने कलेक्टर शिवनारायण सिंह चौहान को सहयोग निधि के चेेक प्रदान किए। 

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जहां सच्चे मन से प्रयास किए जाते है वहां सफलता प्राप्त होती है। मन और उद्देश्य साफ सुथरा हो हर तरफ से सहयोग प्राप्त होता है। धरम सागर के लिए पन्नावासियों ने तो खुलकर सहयोग दिया ही। इसके साथ साथ इससे प्रभावित होकर अनेक व्यक्तियों ने सहयोग के लिए हांथ बढाया। संत हिरदाराम ट्रस्ट तथा जीव सेवा संस्थान भोपाल में कार्यरत हैं। इनके द्वारा समाज कल्याण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। धरम सागर को जनकल्याण और जल संरक्षण का अनुपम उदारण मानते हुए ट्रस्ट ने 25 लाख रूपये की महत्वपूर्ण राशि प्रदान की है। इसके लिए संत शिरोमणि हिरदाराम जी तथा संत सिद्ध भाऊ जी एवं ट्रस्ट के पदाधिकारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। पन्ना की जनता आपके द्वारा दिए गए इस पुनीत सहयोग को सदैव याद रखेगी। 

ट्रस्ट के कार्यो के संबंध में श्री अवतारमानी ने बताया कि धरम सागर तालाब में पूरी पारदर्शिता और जनसहयोग से जल संरक्षण का अद्वितीय कार्य किया जा रहा है। इसलिए ट्रस्ट ने सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने बताया कि परमहंस संत हिरदाराम जी साहब ;ब्रम्हलीनद्ध के शिष्य श्री सिद्ध भाऊ जी के प्रयासों से ही हमारे संगठन से जुडे हुए देश विदेश के शिष्यों द्वारा यह सहयोग निधि दी जा सकी है। ट्रस्ट शिक्षाए स्वास्थ्यए समाज कल्याण तथा पेयजल सुविधाओं के लिए निःशुल्क और निस्वार्थ सेवाएं दे रहा है।
एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें