सीहोर - जिले के 300 छात्र-छात्राओं का चयन

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग की इंस्पायर अवार्ड योजनांतर्गत वर्ष 2015-16 हेतु जिले के शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के 300 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। इन चयनित छात्र-छात्राओं को पांच हजार रूपये की राशि इनके बैंक खातों में जमा की गई है। इन छात्र- छात्राओं द्वारा माह सितम्बर,2016 में जिला स्तर पर आयोजित की जाने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल / प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए जाएंगे। 

जिला शिक्षा अधिकारी सीहोर ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं द्वारा इस वर्ष जो मॉडल / प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे उनमें मेक इन इंडिया के तहत नवीन उपकरण और तकनीकी के लिए निर्माण, नवीन तकनीकी तथा नवीन सामग्री शामिल है। स्वच्छ भारत के तहत अपशिष्ट निवारण / नगरीय ठोस अपशिष्ट निवारण पुनः चक्रण आदि, अस्पताल अपशिष्ट निवारण, औद्योगिक अपशिष्ट निवारण, स्वच्छ ऊर्जा, प्रदूषण में कमी, जल स्त्रोंतो की स्वच्छता नदियां इत्यादि, ग्रीन शौचालय तथा ग्रामीण सेनेटरी शामिल है। इसी तरह स्वस्थ्य भारत के तहत निवारण स्वास्थ्य सेवा, परपरागत तथा वैकाल्पिक दवाई, जीवन शैली प्रबंधन तथा जागरूकता सृजन और डिजीटल इंडिया के तहत शिक्षा के लिए डिजीटल समाधान, स्वास्थ्य का ध्यान, संरक्षण स्मार्टसिटी एवं स्मार्ट गांव इत्यादि शामिल किए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें