रायसेन - खेती को लाभ का धंधा बनाने दिया प्रशिक्षण

खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए जिले भर में कृषि एवं कृषि आधारित छोटे.छोटे उद्योगों से संबंधित प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। नकतरा कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिले भर से आई स्व.सहायता समूहों की 100 महिलाओं को कृषि से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इन्हें कृषि विज्ञान केन्द्र नकतरा के कृषि वैज्ञानिक एवं शहडोल से आईं रिसोर्स पर्सन ने प्रशिक्षण दिया। 

कृषि विभाग के उप संचालक श्री एके उपाध्याय एवं डीपीआईपी के परियोजना संचालक डॉ एसडी खरे ने बताया कि महिलाओं को धान रोपने की एसआरआई पद्धति का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही जैविक कृषिए जैविक खाद बनानेए जैविक कीटनाशक तैयार करने तथा खेती की उन्नत तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। यह महिलाएं प्रशिक्षण लेकर अपने.अपने क्षेत्रों में जाकर किसानों को प्रशिक्षण देगीं।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें