सहरिया किसानों नि:शुल्क बीज बितरित - जैविक खेती के बताए गुण



शिवपुरी ब्यूरो। सहरिया किसानों की स्थायी आजीविका सुनिश्चित करने के लिए 7 ग्राम के सहरिया किसानों को परहित समाज सेवा संस्था द्वारा जैविक खेती करने के लिए प्रेरित करने की दृष्टि से अरहर, मूंग, मक्का, वाजरा, टमाटर, नि:शुल्क बीज बितरित किया। 

परहित समाज सेवा संस्था के मनोज भदौरिया, अरूण सिंह एवं कृषि विभाग शिवपुरी के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकरी आरपी पचौरी एवं ग्राम सेवक आरपी गुप्ता द्वारा सात ग्राम के 65 सहरिया किसान श्रीपद्धति से जैविक खेती करेंगे एवं गोमूत्र, गुड, बेसन, एवं गोबर से जैविक खेती के लिए खाद तैयार करें। यह जैविक खेती अभी 1 से 2 बीघा में प्रति किसान के हिसाब से की जाएगी। कृषि विभाग एवं परहित समाज सेवा संस्था के सदस्य इन सहरिया किसानों को जैविक खेती के लिए समय-समय पर क्षमतावृद्धि प्रशिक्षण एवं टेक्नीकल सपोर्ट प्रदान करेगी। ताकि ये सहरिया किसान जैविक खेती कर सकें।

इन ग्रामों में किया बीज ता वितरण 

जैविक खेती की दृष्टि से इन गांवों के किसानों को बीज का वितरण जिनमें बांसखेड़ी 09, मुढैनी में 14, गंगोरा में 31, कलोथरा में 04, भानगढ़ 02, करसेना 02 लोगों को बीज वितरण किया गया है।

भारत ग्रामीण आजीविकास मिशन गया से ली थी ट्रेनिंग 

जैविक खेती की बारीकी जानकारी भारत ग्रामीण आजीविकास मिशन संस्था द्वारा परहित समाज सेवा समिति के सदस्यों ने ट्रेनिंग लेकर अब गांव-गांव में पहुंचकर सहरिया लोगों जैविक खेती श्रीपद्धति के माध्यम से 1 से 2 बीघा में कराने के लिए नि:शुल्क बीज वितरित कर प्रेरित कर रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें