जनभागीदारी योजना के तहत नरसिंह सागर तालाब के गहरीकरण एवं सौदर्यकरण का कार्य होगा कलेक्टर ने 23 लाख 54 हजार की दी प्रशासकीय स्वीकृति

शिवपुरी, 15 जून 2016/ कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने जनभागीदारी योजना के तहत नगर परिषद खनियांधाना के नरसिंह सागर तालाब भाग-1 के गहरीकरण एवं सौंदर्यकरण हेतु 23 लाख 54 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय की है। 

इस योजना के तहत गहरीकरण एवं सौदर्यकरण भाग-1 की 23 लाख 54 हजार रूपए की तकनीकी स्वीकृति दी गई थी। जिसमें जनसहयोग से 50 प्रतिशत राशि के रूप में 11 लाख 77 हजार रूपए की राशि जबकि शासन की 50 प्रतिशत अंशदान राशि के रूप में 11 लाख 77 हजार रूपए प्रदाय किए गए है। यह निर्माण कार्य सहायक यंत्री नगरीय प्रशासन विकास विभाग ग्वालियर द्वारा किया जाएगा। 


एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें