शिवपुरी - भाजपा ग्रामीण मंडल ने उत्साह से मनाया यशोधरा राजे का जन्मदिन

शिवपुरी, 21 जून (ब्यूरो)। प्रदेश सरकार की उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री व शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिवस भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष दिनेश रावत के नेतृत्व में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा कर जन्मदिवस के अवसर पर खुशियां मनाईं। वहीं मिष्ठान का वितरण भी किया गया। 

भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष दिनेश रावत ने बताया कि यशोधरा राजे के जन्मदिवस के उपलक्ष्य सुहारा ग्राम पंचायत की आदिवासी बस्ती गिरमौरा में फल का वितरण किया गया। फल वितरण कार्यक्रम में श्री रावत ने यशोधरा राजे के राजनैतिक जीवन एवं क्षेत्र के विकास के लिए उनके द्वारा कराए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने यशोधरा राजे के उज्जवल भविष्य के साथ-साथ उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्री रावत, धनीराम रावत, श्रीमती सावित्री भटेले, श्रीमती सेवा यादव, मंडल महामंत्री मोहन सिंह परिहार, महेश धाकड़, मंडल उपाध्यक्ष वीरेन्द्र रावत रातौर, हरपाल धाकड़ जनपद सदस्य, शिशुपाल यादव, मंडल मंत्री वीरेन्द्र यादव, कार्यालय मंत्री जितेन्द्र रावत जसराजपुर, रामसिंह रावत, चंते जाटव, बलवंत रावत टोंगरा, रामसिंह रावत, वनवारी धाकड़, चंदन सिंह रावत कुश्यारा, गजराज सिंह धाकड़, परमाल सिंह रावत, शिवदयाल धाकड़, रामजीत अािदवासी, प्रीतम आदिवासी, गुमना आदिवासी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें