डिंडोरी - लामूसिंह के खेत में बने गेवियन स्ट्रेक्चर से रूकेगा भूमि का कटाव

जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिंह ग्राम दुनिया एवं बघाड़ में किसान लामूसिंह के खेत में बन रहे गेवियन स्ट्रेक्चर का निरीक्षण करने के लिए उसके खेत में गए। किसान ने बताया कि वह अपने खेत में भूमि का कटाव होने से बहुत परेशान था। जब भी जमकर बारिश होती तो खेत के पास के नालें में तेज बहाव होने से उसके खेत की भूमि का कटाव होने लगता था। इस कटाव से खेत की उर्वरता दिनों दिन कम हो रही थी। इससे फसलों की पैदावार भी कम होने लगी थी। भूमि के इस कटाव से किसान लामूसिंह बहुत परेशान था। लेकिन जब उसे जानकारी मिली कि खेतों के समीप नालों में गेवियन स्ट्रेक्चर का निर्माण होने से भूमि कटाव नहीं होता है तो उसने तत्काल संबंधित विभागों से सम्पर्क कर अपने खेत के समीप बहते नाले में गेवियन स्ट्रेक्चर का निर्माण करने की मांग की। जिससे उसके खेत की भूमि का कटाव रूक सके। अब किसान लामूसिंह के खेत में गेवियन स्ट्रेक्चर का निर्माण होने से भूमि का कटाव नहीं होगा और बरसात के पानी के बहाव से उसके खेत की भूमि सुरक्षित रहेगी।

लामूसिंह के खेत में बने गेवियन स्ट्रेक्चर से रूकेगा भूमि का कटाव
गेवियन स्टेक्चर का निर्माण गुणवत्तापूर्वक करें
जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिंह ने कहा कि किसान लामूसिंह के खेत में गेवियन स्ट्रेक्चर का निर्माण होने से उसके खेत की भूमि का कटाव नहीं होगा और भूमि का उपजाउ पन बना रहेगा। इससे किसान लामूसिंह अपने खेत में फसलों का जमकर पैदावार कर सकता है। जिपं सीईओ ने इसके अतिरिक्त और भी किसानों के खेतों में जाकर गेवियन स्ट्रेक्चर के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया लेकिन किसानों के खेतों में गेवियन स्ट्रेक्चर का काम गुणवत्ताहीन पाया गया। इस प्रकार की कार्य प्रणाली को गंभीरता से लेते हुये जिपं सीईओ ने गेवियन स्ट्रेक्चर का कार्य गुणवत्तापूर्वक पूरा करने को कहा है। जिससे किसानों को इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान वाटर शेड विशेषज्ञ श्री पुरूषोत्तम प्रजापतिए जनपद पंचायत डिण्डौरी के सहायक यंत्री श्री एलण्जी प्रजापति सहित जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें