श्री भूपेन्द्र सिंह

जीवन परिचय

श्री भूपेन्द्र सिंह का जन्म 20 मई 1960 को सागर जिले के ग्राम बामोरा में हुआ था। एल.एल.बी. तक शिक्षित श्री भूपेन्द्र सिंह का व्यवसाय कृषि है तथा राजनीति में आपकी विशेष अभिरूचि है।
श्री सिंह सन् 1982 में सागर विश्वविद्यालय छात्र संघ के सचिव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तथा सन् 1985 में सागर विश्वविद्यालय की कुल संसद के सदस्य चुने गये। वे सन् 1985-91 के दौरान कृषि उपज मंडी सागर के उपाध्यक्ष रहे। श्री सिंह सन् 1985-90 में भारतीय जनता युवा मोर्चा, सागर के जिलाध्यक्ष और सन् 1990 में वितरण संस्था, सागर के संचालक भी रहे। श्री भूपेन्द्र सिंह सन् 1991-93 में नगर सुधार न्यास, सागर के अध्यक्ष रहे। वे सन् 1993 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। श्री सिंह सन् 1993 में दसवीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। वे सन् 1997 से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य भी रहे।

श्री भूपेन्द्र सिंह वर्ष 2009 में सागर से लोकसभा सदस्य चुने गये। श्री सिंह दिसम्बर 2013 में सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये। उन्हें 21 दिसम्बर 2013 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रीमंडल में केबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें