केन्द्रीय मंत्री मंडल विस्तार ! 19 नए मंत्री होंगे शामिल !

अंततः मोदी सरकार के बहु प्रतीक्षित विस्तार का समय आ ही गया ! 5 जुलाई मंगलवार को होने वाले इस विस्तार में अपने अपने क्षेत्र में विशेषज्ञों को शामिल किया जा रहा है, जो स्वागत योग्य है ! प्रकाश जावडेकर राज्य मंत्री से केबिनेट मंत्री बनाए गए हैं ! नए मंत्रियों की सूची इस प्रकार है -

सर्व श्री -

पी.पी. चौधरी सांसद पाली राजस्थान (वरिष्ठ अधिवक्ता) 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीते और कैबिनेट में शामिल हुए। मारवाड़ के पहले मंत्री। सीरवी जाति‍ के हैं।


सुभाष रामराव भामरे सांसद धुले महाराष्ट्र (प्रख्यात चिकित्सक) पेशे से डॉक्‍टर भामरे पहली बार सांसद बने और अब कैबिनेट में मंत्री का दर्जा मिला। 

एम.जे.अकबर (अंतर्राष्ट्रीय स्तर के जाने माने पत्रकार) राज्‍यसभा सांसद, मध्‍य प्रदेश। भाजपा के प्रवक्‍ता रहे हैं। 1989 में पहली बार सांसद बने। अहलुवालिया के बाद दूसरे अल्‍पसंख्‍यक। 

मनसुख मंडाविया गुजरात से राज्‍यसभा सांसद। 2010 से राज्‍यसभा सांसद रहे हैं। 2002 में पहली बार विधायक बने। भावनगर के रहने वाले हैं। 



अनिल माधव दवे (लेखक) राज्यसभा सांसद मध्यप्रदेश 

रमेश चंदप्पा जिगजिनागी सांसद बीजापुर कर्नाटक पांच बार लोकसभा सांसद, 1998 में पहली बार सांसद बने, दलित चेहरा। कर्नाटक के गृहमंत्री रहे।



पुरुषोत्तम रूपाला राज्‍यसभा सांसद, गुजरात। गुजरात में कृषि मंत्री रहे। पहली बार राज्‍यसभा सांसद बने और केंद्रीय मंत्री बने। गुजरात की राजनीति का बड़ा चेहरा और पटेल नेता। मोदी के करीबी हैं रुपाला। 



जसवंत सिंह भाभोर गुजरात के दाहोद से सांसद। 1995 से 2014 तक 5 बार विधायक रहे। आदिवासी समुदाय से आते हैं। गुजारात में आदिवासी विकास मामलों के मंत्री रह चुके हैं।

राजन गोहैन नगांव असम से सांसद, नगांव भाजपा अध्‍यक्ष रहे। पहली बार केंद्र में मंत्री बन रहे हैं। 1999 से लगातार सांसद हैं।

महेंद्र नाथ पांडे यूपी के चंदौली से सांसद। पहली बार सांसद और केंद्रीय मंत्री बने। यूपी में शहरी विकास मंत्री रहे हैं। 

फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद मंडला मध्यप्रदेश ( पूर्व राज्य मंत्री अनुसूचित जनजाति)



विजय गोयल राज्यसभा सांसद राजस्थान राज्य मंत्री, वाजपेई सरकार में राज्य मंत्री खेल एवं युवा मामले रहे !1977 से राजनीति की शुरुआत। 1996 से लगातार तीन बार राज्‍यसभा सांसद रहे। 



अनुप्रिया सिंह पटेल यूपी के मिर्जापुर से सांसद। अपना दल की सांसद हैं। कुर्मी जाति के बड़े नेता की बेटी हैं। 2012-14 तक विधायक रहीं। 

अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से सांसद। राजस्‍थान में पार्टी का दलित चेहरा। राज्‍य के पार्टी उपाध्‍यक्ष रहे। कलेक्‍टर रह चुके हैं मेघवाल। 



छोटू राम चौधरी राज्‍स्‍थान के नागौर से सांसद। पहली बार सांसद बने और केंद्रीय मंत्री का दर्जा मिला। सरकारी नौकरी से राजनीति में आए। 



अजय टम्टा उत्‍तराखंड के अल्‍मोड़ा से सांसद। उत्‍तराखंड में बड़ा दलित चेहरा। 12वीं पास टम्‍टा पहली बार केंद्रीय मंत्री बने। 2007 में पहली बार विधायक बने।

रामदास अठावले राज्‍यसभा सांसद, महाराष्‍ट्र, 3 बार लोकसभा सदस्‍य रहे। राज्‍य मंत्री रह चुके हैं और पहली बार केंद्रीय मंत्री बने। सांगली से हैं और दलित चेहरा। रिपब्लिकन पार्टी के नेता। 

कृष्णा राज यूपी के शाहजहांपुर से लोकसभा सांसद। दो बार यूपी में विधायक रहीं। सक्रिय नेता कहीं जाती हैं। दलित समुदाय का चेहरा। दूसरी दलित महिला जिन्‍होंने शपथ ली।



एस.एस. अहलूवालिया






पांच मंत्री मोदी मंत्रीमंडल से बाहर हुए हैं, वे हैं उत्तरप्रदेश से रामशंकर कठेरिया, राजस्थान से निहालचंद मेघवाल और सांवरलाल जाट, गुजरात से मोहन कुन्दारिया और मनसुख बसावा !
 

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें