शिवपुरी - -स्व.मदन मोहन शाही 29वीं पुण्यतिथि, मप्र वन कर्मचारी संघ द्वारा सुन्दरकाण्ड, वृक्षारोपण और सेवानिवृत्त वन अधिकारी-कर्मचारयों का होगा सम्मान


शिवपुरी- म.प्र. वन कर्मचारी संघ शिवपुरी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कर्मचारी हितों के लिए प्रतिबद्ध कर्मचार नेता स्व. मदन मोहन शाही की 29वीं पुण्यतिथि 27 अगस्त शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम के द्वारा मनाई जाएगी। मप्र वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल व दे.वे.भो.वृत्त अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से दी जानकारी में बताया कि स्थानीय 'मिनी शाही स्मृति वन वन चौकी, वन मण्डल कार्यालय एबी रोड़ शिवपुरी पर प्रात: 8 बजे से संगीतमय सुन्दरकाण्ड होगा तत्पश्चात 9:30 बजे वृक्षारोपण व प्रात: 10 बजे मप्र वन विभाग के सेवानिवृत्त वन अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रहलाद भारती विधायक पोहरी, विशिष्ट अतिथि एम.एस.श्रीवास्तव उप वनमण्डलाधिकारी करैरा, प्रमोद भार्गव लेखक व वरिष्ठ पत्रकार एवं अध्यक्षता मप्र वन कर्मचारी संघ के संरक्षक धर्मेन्द्र शर्मा करेंगें। आयोजित कार्यक्रम में स्व.शाही की स्मृति को संजोए रखने के लिए मिनी शाही स्मृति वन परिसर में छायादार व फलदार पौधों को अतिथिद्वयों द्वारा रोपा जाएगा साथ ही वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त हुए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, वन रक्षक, वनपाल, उपवन क्षेत्रपाल, रेंजर, लिपिक, मुख्य लिपिक, स्टैनो, भृत्य आदि कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही संघ द्वारा अपनी नवीन कार्यकारिणी में तहसील करैरा, पिछोर, बदरवास एवं कोलारस तहसील अध्यक्षो को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाऐंगे। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून(द्वितीय) के शुभ अवसर पर पांच दिवसीय योग शिविर आयोजन सामान्य वन मण्डल कार्यालय में किया गया जिसमें शामिल हुए प्रशिक्षणार्थियों को स-सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किए जाऐंगें। अधिक से अधिक संख्या में वनकर्मियों व आमजन से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें