क्या आज भी जिन्दा है रावण की बहन सूपर्णखा ?

आज हम आपको एक ऐसी चौकान वाली जानकारी देने जा रहे है जिसे सुनकर यक़ीनन आपको विश्वास नहीं होगा ! चौकाने वाली यह खबर है तो भारत के पडोसी देश श्रीलंका से परन्तु इसका नाता हमारी संस्कृति से जुडा हुआ है ! आपने रावण की बहन सूर्पणखा के बारे में रामायण में अवश्य सुना होगा । लेकिन यह नहीं जानते होंगे कि श्रीलंका में लोगों का मानना है कि सूर्पणखा आज भी जिंदा है। जीहाँ श्रीलंका में गंगा सुदर्शनी नाम की एक महिला खुद को सूर्पणखा का अवतार होने का दावा कर रही हैं।

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो शहर से सटे कस्बा कोट्टे में आज भी सूर्पणखा के पुनर्जन्म के रुप में गंगा सुदर्शनी का वजूद कायम है। श्रीलंका सरकार उसे अपने देश में न सिर्फ वीवीआईपी का दर्जा दिया हुआ है बल्कि वहां के कई यूनिवर्सिटियों ने उन्हें तरह तरह के मानद उपाधियां देकर अलंकृत भी कर चुकी है।

गंगा का दावा है भविष्य में होने वाली घटनाओं का उसे पहले ही आभास हो जाता है। उन्हें ये खूबी ईश्वर से तोहफे में मिली है। इसके जरिए वो लोगों की तकलीफें दूर कर देती हैं। गंगा की माने तो वो कोई ज्योतिषी नहीं है बल्कि उसमें भविष्य देखने की ताकत है। उनके मुताबिक वो आने वाली घटनाओं के बारे में सटीक भविष्यवाणी कर सकती हैं। बता दें कि गंगा की भविष्यवाणी की बात साल 1974 में सामने आई थी जब उन्होंने मार्टिन एयर फ्लाइट डीसी 8 क्रैश होने की बात पहले ही बता दी थी। इस दुर्घटना में 191 लोग मारे गए थे। गौरतलब है कि राजनेता से लेकर धार्मिक और हर क्षेत्र से जुड़े लोग इनके यहां पहुंचते हैं। गंगा का कहना है कि उन्हें ये ताकत विरासत में मिली है। वो बचपन से भी इस तरह की एक्टिविटीज में शामिल थीं। इस तरह की प्रैक्टिस उनके पिता अंगमपोडी अलाद्दीन डी सोयसा भी किया करते थे। वो आयुर्वेदिक फिजीशियन भी थे।

गंगा सुदर्शनी ने श्रीलंका में सूनामी तूफान आने की जब 2004 में भविष्यवाणी की तो लोगों को आश्चर्य हुआ था लेकिन 26 दिसंबर 2004 को आए सूनामी तूफान ने 80 हजार लोगों की जीवनलीला पलभर में समाप्त कर दी थी। श्रीलंका की क्रिकेट टीम का इंग्लैंड में सूपड़ा साफ (क्लीन स्वीप) की भविष्यवाणी हो या वर्तमान में भारत आस्ट्रेलिया के टेस्ट मैच में भारत का सूपड़ा साफ सभी सच हुए हैं। कैंथ का कहना है कि गंगा सुदर्शनी की ज्योतिष ज्ञान की धाक कायम है।

भले ही भारत में सूपर्णखा का नाम लेना भी उचित नहीं समझा जाता हो परन्तु श्रीलंका में आज भी सूपर्णखा का नाम ठीक विभीषण की भाँती ही बड़े आदर के साथ लिया जाता है । श्रीलंका में विभीषण की तस्वीर को तो वहां की संसद तक में लगाया गया है।

गंगा सुदर्शनी को वहां पर सूर्पणखा के पुनर्जन्म के रुप में अवतरित होने का दर्जा हासिल है। रामायण रिसर्च कमेटी के चेयरमैन अशोक कैंथ का इस संबंध में कहना है कि दुनिया में शायद ही कोई निगेटिव करेक्टर के वंशज या पुनर्जन्म के तौर पर कोई अपने आपको पेश करता हो लेकिन गंगा सुदर्शनी इस बात को बड़े गर्व से स्वीकार करती है कि वह रामायण कालीन युग में रावण की लाड़ली बहन सूर्पणखा से संबंधित है।



एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

  1. अद्भुत एवं चमत्कारी वनस्पति ‘‘हत्ता जोडी’’ हत्ता जोडी एक वनस्पति है एक विशेष जाति के पौधे की जड़ खोदने पर उसमे मानव भुजा जैसी दो शाखाये दिखाई पड़ती है इसके सिरे पर पंजा जैसा बना होता है,

    उंगलियों के रूप में उस पंजे की आकृति ठीक इस तरह होती है जैसे कोई मुट्ठी बांधे हो, जड़ निकलकर उसकी दोनों शाखाओं को मोडकर परस्पर मिला देने से यह हाथो के जैसी दिखने लगती हे यही हत्ता जोड़ी है. इसकी पौधे प्रायः मध्यप्रदेश में होते हैं.

    यह है साक्षात् दुर्लभ चमत्कारी वनस्पति, इस उपाय द्वारा शीघ्र हो जाएंगे आप धनवान !

    जवाब देंहटाएं