शिवपुरी - राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के संजय बने जिलाध्यक्ष

शिवपुरी- राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेंश सिंह सेंगर द्वारा मप्र के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अशोक सम्राट की अनुशंसा पर शिवपुरी जिले का नवीन अध्यक्ष संजय गुप्ता निवासी फिजीकल रोड़ शिवपुरी केा मनोनीत किया। इस मनोनयन पर जहां संजय ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेंश सिंह सेंगर व प्रदेशाध्यक्ष अशोक सम्राट के प्रति आभार जताया तो वहीं विश्वास दिलाया कि वह राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के बैनर तले लोगों को भ्रष्टाचार से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगें और कहीं भी भ्रष्टाचारर संबंधी शिकायतें मिलती है तो उस पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी, इसके साथ ही जिले की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी शीघ्र की जाएगी। 

संजय गुप्ता को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति शिवपुरी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय ऋषि मैरिज गार्डन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस स्वागत समारोह में प्रदेशाध्यक्ष अशोक सम्राट व संजय गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में एड.मनोज सिंह रघुवंशी, अनिल पचौरी, रशीद खान, ध्रुव शर्मा, विजय शर्मा, मणिकांत शर्मा, राजू ग्वाल यादव, नीरज श्रीवास्तव, योगेन्द्र जैन, रमाकान्त जोशी, अशरफ कुर्रेशी छोटे, सागर सोनी, मनीष खत्री, कमल शाक्य, साहिल खान,नीरज जैन, राजेश मंगल, राकेश पाण्डे एवं अन्नू सहित अन्य समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल थे

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें