शिवपुरी - ‘याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम के तहत देशभक्ति गीतो की दी कलाकारो ने प्रस्तुति

शिवपुरी, 22 अगस्त 2016/ स्वतंत्रता की 70वीं वर्षगांठ पर स्वराज संस्थान संचालनालय म.प्र.शासन, संस्कृति विभाग भोपाल एवं जिला प्रशासन के सहयोग से मानस भवन गांधी पार्क शिवपुरी में रात्रि आठ बजे से ‘याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम में रिलांयस म्यूजिकल ग्रुप भोपाल के श्री अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में उनके साथियों के द्वारा आजादी के तराने प्रस्तुत किये गये। जिसे दर्शको द्वारा काफी सराहा गया। इस मौके पर पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री रूपेश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे। 

कार्यक्रम के प्रारम्भ में राष्ट्रीय तरानों का शुभारम्भ देशभक्ति गीतों की धुनों के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख गायक श्री अखिलेश तिवारी और उनके साथियों ने राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति से न केवल दर्शकों का मन मोहा बल्कि दर्शकों की मांग पर देश प्रेम के अनेको गीतों की प्रस्तुतियां भी की। इस दौरान समूह द्वारा ‘‘मेरे देश प्रेमियो, आपस में प्रेम करो देश प्रेमियो,’’ ‘‘ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछड़े चमन तुझ पर दिल कुर्बान’’, ‘‘कर चले हम फिदा जान और तन साथियों, अब तुम्हारे हबाले वतन साथियों’’, ‘‘देखो वीर, जवानो अपने खून पर ये इल्जाम न आए’’ आदि गीतों की प्रस्तुति दी गई। विधायक श्री प्रहलाद भारती द्वारा रिलांयस म्यूजिकल ग्रुप भोपाल के कलाकारों की प्रशंसा भी की गई।

इस मौके पर अखिलेश तिवारी समूह में आॅक्टोपेड पर श्री प्रवीण, सिन्थेसाइजर पर सागर, ढोलक पर राजकुमार, गिटार पर ललित ने संगत दी। अंत में सभी के प्रति एसडीएस श्री रूपेश उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री गिरीश मिश्रा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें