मध्यप्रदेश - 29 जिले में सामान्य से 20 प्रतिशत ज्यादा, 17 में सामान्य और 5 जिले में कम वर्षा दर्ज, जानिये कहाँ हुई है कितनी बारिश !

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 01 जून से 31 अगस्त तक हुई वर्षा के आधार पर 29 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा, 17 जिले में सामान्य तथा 5 जिले में कम वर्षा दर्ज की गई है।

सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले- जिन जिलों में 20 प्रतिशत से अधिक वर्षा हुई है उनमें जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, झाबुआ, अलीराजपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूल और मण्डला है। सामान्य वर्षा वाले जिलों में छिन्दवाड़ा, सिवनी, डिण्डोरी, टीकमगढ़, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, इंदौर, धार, खण्डवा, बुरहानपुर, देवास, मुरैना, श्योपुरकला, भिण्ड, हरदा और आगर शामिल हैं। कम वर्षा वाले जिले बड़वानी, बालाघाट, खरगोन, ग्वालियर और दतिया हैं।


प्रमुख जलाशयों का जल-स्तर (मीटर में)

क्र.
जलाशय
31 अगस्त की स्थिति
फुल टेंक लेवल
1.
बरगी - जबलपुर
422.20
422.76
2.
तवा - होशंगाबाद
355.305
355.39
3.
बारना - रायसेन
348.56
348.55
4.
इंदिरा सागर - खण्डवा
260.26
262.13
5.
ओंकारेश्वर - खरगोन
190.99
196.60
6.
बाणसागर - शहडोल
340.20
341.64
7.
संजय सरोवर - सिवनी
518.85
519.38
8.
राजीव सागर - बालाघाट
339.70
344.40
9.
गाँधी सागर - मंदसौर
399.30
399.89
10.
मनीखेड़ा - शिवपुरी
345.90
346.25
11.
गोपीकृष्ण - गुना
434
434.00
12.
माही - झाबुआ
451.30
451.50
13.
हलाली सम्राट अशोक सागर - विदिशा
459.61
459.61
14.
कोलार -सीहोर
462.17
462.20
15.
केरवा-भोपाल
509.93
509.93
16.
राजघाट-ललितपुर
369.75
371.00
नदियों का जल-स्तर
नदी
गेज स्टेशन-तहसील/जिला
खतरे का निशान (मीटर में)
31 अगस्त की स्थिति
नर्मदा
बरमान घाट - करेली/नरसिंहपुर
323
313.37
नर्मदा
सेठानी घाट - होशंगाबाद
293.83
286.050
नर्मदा
मोरटक्का - सनावद/खरगोन
163.98
158.55
टमस
पटेहरा - सिरमौर/रीवा
110.38
95.05
केन
पंडवन - गुनौर/पन्ना
296.75
284.65
टोंस
मैहर - सतना
323.90
318.02
चम्बल
नागदा -उज्जैन
460.90
451.10
चम्बल
बरखेड़ा - आलोट/रतलाम
417.80
410.62
पार्वती
मकसूदनगढ़ - गुना
409.96
404.30
बेतवा
नीमखेड़ा - रायसेन
431.50
418.20


बरगी जलाशय जबलपुर के 7, तवा होशंगाबाद के 3, बारना रायसेन के 3, इंदिरा सागर खण्डवा के 4, ओंकारेश्वर खरगोन के 5, संजय सरोवर सिवनी के 2, गांधीसागर मंदसौर का एक, गोपीकृष्ण गुना का एक और माही झाबुआ का एक गेट खोला गया है।
एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें