मध्यप्रदेश - खेलो इंडिया -नेशन प्रोग्राम फॉर डेवलेपमेंट ऑफ स्पोर्टस के लिए समिति गठित

राज्य शासन द्वारा खेलो इंडिया नेशनल प्रोग्राम फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्पोर्टस के लिए राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यपालक समिति का गठन किया है।

'खेलो इंडिया' नेशनल प्रोग्राम फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्पोर्टस की राज्य-स्तरीय कार्यपालक समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। सचिव, खेल एवं युवा कल्याण उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय निदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण, राज्य खेल फेडरेशन के प्रतिनिधि (वार्षिक रोटेशन पर), राज्य स्तरीय/राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी एक पुरूष, एक महिला अध्यक्ष द्वारा मनोनीत सदस्य होंगे। संचालक, खेल एवं युवा कल्याण सदस्य सचिव होंगे।

जिला स्तरीय कार्यपालक समिति के अध्यक्ष कलेक्टर होंगे। अध्यक्ष जिला पंचायत को सह अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उप संचालक पंचायत एवं समाज सेवा, जिला शिक्षा अधिकारी, दो खिलाड़ी (पुरूष एवं महिला) सदस्य होंगे। जिला खेल अधिकारी सदस्य सचिव तथा सांसद/विधायक विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें