अतिशय मोदी गान, कहीं बढ़ा न दे अभिमान ?


जिस पर भगवान कृपा करते हैं, उसका अहंकार नष्ट होता है, 

जिस पर उनकी कृपा नहीं होती, अहंकार उसे नष्ट कर देता है ! 

हे जनता जनार्दन, मोदी जी पर कृपा करो और इस प्रकार बजरंगबली से उनकी तुलना कर उनका अहित मत करो -

मोदी चालीसा

जय नरेन्द्र ग्यान गुन सागर |
जय मोदी तिहुँ लोक उजागर ||
राष्ट्रदूत अतुलित बलधामा |
दामोदर पुत्र नरेन्दर नामा ||
तुम उपकार राष्ट्र पर कीन्हा |
कच्छ संवारि स्वर्ग सम कीन्हा ||
माया, मुलायम थर थर काँपैं |
काँग्रेस को चिंता व्यापै ||
नासहि सपा मिटैं बसपाई |
खिलै कमल फूलैं भजपाई ||
साधु संत के तुम रखबारे |
असुर निकंदन राष्ट्रदुलारे ||
संत रसायन तुम्हरे पासा |
सदा रहहु भारत के दासा ||
भारत विश्वगुरु बन जावै |
जब मोदी दिल्ली मैं आवै ||
चीन पाक दोउ निकट न आवै |
जब मोदी को नाम सुनावै ||
नासहिं दुष्ट और अपराधा |
भ्रष्टाचार मिटावहिं बाधा ||
करहि विकास स्वर्ग सम सुंदर |
बनहि राम को सुंदर मंदिर ||
असुर निवारि सुरन्ह कौ थापैं |
राहुल सोनिया कबहुँ न व्यापै ||
मोदी मंत्र एक सम जाना |
करहि विकास राष्ट्र सनमाना ||
भारत राष्ट्र पराक्रमशाली |
होहि सिद्ध यह शंशय नाही ||
जय मोदी ||

मोदी पर रहिमन दोहे भी बनाए गए हैं इस तरह

मुद्रा माटी हो गई, मोदी भए कुम्हार।
नेता मिलि के रो रहे, ऐसा हुआ प्रहार।।
दीदी गुर्राए यहाँ, वहाँ बहन जी रोय।
उधर केजरी दंग है; क्यों हमको मोदी धोय।।
दीदी जीजा धुल गए, धरे रह गए ठाठ।
मोदी ऐसा धो रहा, खड़ी हो गई खाट।।
नए नोट कब मिल सकैं, जोह रहे सब बाट।
भौतन को चिंता लग रही, कैसे होंगे अब ठाठ!
सीट बेंचि के पाये थे, रुपैया कछु करोड़।
क्षण भर में माटी भये, दिया हौसला तोड़।।
माया की माया गई , दिये मुलायम रोय।
इह झटके का अब यहाँ इलाज न होगा कोय।।
रहिमन रद्दी हो गई, बड़ी करेन्सी नोट।
यूपी औ पंजाब में कइसे मिलिही वोट।।
रहिमन आँखन ना दिखे, भीतर लागी चोट।
रहि रहि गारी दे रहे ,कह मोदी को खोट।।

साभार - नया इण्डिया 
एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें