शिवपुरी वासियों के मन में कई प्रश्न उत्पन्न कर गयी दो दिवसीय “गाथा मेरे राष्ट्र की”

शिवपुरी में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्र्कथा “गाथा मेरे देश की” शहर वासियों के मन में अनेक प्रश्नों को उत्पन्न कर गयी ! 

राष्ट्र्कथा वाचक के रूप में वेदों के प्रकांड विद्वान, दर्शन उपनिषदों के विद्वान, सम्पूर्ण आर्य जगत की शंकाओं का समाधान करने वाले ओजस्वी वक्ता, ऋषि उधान आर्ष गुरुकुल अजमेर के आचार्य सोमदेव जी ने दो दिवस के चार सत्रों में राष्ट्रहित सर्वोपरि, राष्ट्र उन्नति में हमारी भूमिका राष्ट्र की गाथा, राष्ट्रीय चिंतन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किये जिसे सुनकर शहर वासी अपने नेत्रों से अश्रुधारा बहने से रोकने में नाकाम रहे !

आचार्य जी ने राष्ट्र कथा के माध्यम से बताया की वैदिक संस्कृति में ही मानवता की रक्षा है अन्य संस्कृति, परम्पराओं में मतपंथों के द्वारा मानवता का संहार ही हुआ है ! यदि विश्व में शांति चाहिए तो वेदों को प्रतिष्ठित करना होगा, वैदिक संस्कृति की और आना होगा और जो लोग मुख्य रूप से हिन्दू कहाते है उनको संगठन में रहना होगा ! आचार्य जी ने स्पष्ट रूप से समझाया कि हम भारत पर जोर दें न कि इंडिया पर ! इसके लिए उन्होंने सुझाव दिया कि इस हेतु सभी को भारत के प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड के माध्यम से पत्र लिखकर इस मांग को उठाना चाहिए कि इस देश का नाम इण्डिया के स्थान पर सिर्फ और सिर्फ भारत होना चाहिए !

सनातन संस्कृति का मुख्य आधार प्रारम्भ से ही यज्ञ रहा है अतः राष्ट्र्कथा के दोनों प्रातः कालीन प्रारंभिक सत्रों में ईश्वर का ध्यान गायत्री मंत्र से और यज्ञ का अनुष्ठान वैदिक संस्थान के आचार्य वैदिक पं. योगेश जी शर्मा के द्वारा करवाया गया ! दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान हर सत्र में पधारे मुख्य अतिथि जिसमे मुख्य रूप से इंद्रप्रकाश गांधी, लखवीर सिंह राणा, वीरेन्द्र रघुवंशी, रामकुमार शिवहरे, एसडीएम मुकेश शर्मा, अमन जी गोयल आदि रहे ! राष्ट्र्कथा के समापन सत्र में आचार्य जी के हाथों शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी समाजसेवियों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान भी किया गया !

शहर में प्रथम बार आयोजित राष्ट्कथा “गाथा मेरे राष्ट्र की” का आयोजन धर्म आध्यात्म, वैदिक संस्कृति, सनातन परंपरा के प्रचार प्रसार में अग्रणी वैदिक संस्थान एवं सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करने वाली संस्था पब्लिक पार्लियामेंट के द्वारा किया गया !

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें