संघ प्रचारक ने बचाई मुस्लिम महिला की जान |



विदिशा में एक मुस्लिम महिला ने पारिवारिक विवादों से परेशान होकर आत्महत्या करने की ठानी | उसने स्थान चुना वेतवा नदी पर बना रंगाई पुल | किन्तु उसकी मौत की घड़ी अभी दूर थी | जिस समय उसने रंगाई पुल से वेतवा नदी में छंलाग लगाई, वहीं पर उस समय संघ का एक कार्यक्रम भी चल रहा था | 

जैसे ही इस दृश्य को देखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री मुकेश जी त्यागी ने भी पानी में छलांग लगा दी | उन्हें देखकर अन्य लोगों में भी साहस का संचार हुआ तथा उनके पीछे पीछे भाजपा पार्षद श्री रामपाल सिंह राजपूत तथा अन्य नागरिक भी उफनती नदी में कूद गए, जिनके नाम अनिल तथा रवि बताये जाते हैं | युवती को बचाकर तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराई गई ।

मुस्लिम परिवार तो प्रसन्न हुआ ही, साथ ही संघ स्वयंसेवकों द्वारा एक मुस्लिम महिला की जान बचाये जाने की यह घटना विदिशा में सर्वत्र चर्चा का विषय बनी हुई है! 

सही भी है कि संघ स्वयंसेवक जाति मत पंथ देखकर सेवा नहीं करते, सेवा उनका स्वभाव है |