शशि थरूर का हिन्दू पाकिस्तान बनाम कांग्रेस का हिन्दू विरोधी पाकिस्तान - भारत !


अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की ह्त्या में संदिग्ध कांग्रेस नेता शशि थरूर का यह बयान आया कि "अगर 2019 में मोदी जीता तो भारत हिन्दू पाकिस्तान बन जाएगा।"

जैसा कि स्वाभाविक था, इसकी प्रतिक्रिया हुई और सोशल मीडिया पर यह मुद्दा सरगर्म हो गया !

किसी ने कहा कि कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने यह बयान देकर 100 करोड़ हिन्दुओं और भारत माता को भद्दी अश्लील गाली दी है।

तो किसी ने लिखा कि शशि थरूर यह तथ्य भूल गए कि उनकी पार्टी कांग्रेस तो सदा से हिन्दूस्तान को हिन्दू विरोधी पाकिस्तान बनाने की कोशिश करती ही रही है।

एक व्हाट्सएप मेसेज में किसी ने याद दिलाया कि कांग्रेस ने हिन्दूस्तान को किस तरह हिन्दू विरोधी पाकिस्तान बनाने की कोशिश कब-कब और कैसे-कैसे की।

पहला उदाहरण:-

6 दिसम्बर 2005 को राष्ट्रीय विकास परिषद (National Development Council) की 52वीं मीटिंग के अवसर पर तत्कालीन कठपुतली प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खुलेआम यह ऐलान किया कि देश के संसाधनों पर मुसलमानों का पहला हक है | क्या यह बयान इस देश को पाकिस्तान बनाने की कोशिश नहीं था?

दूसरा उदाहरण:- 

शशि थरूर शायद भूल गए कि भारत को पाकिस्तान बनाने की कोशिश कांग्रेस ने तब भी की थी जब केंद्र की यूपीए सरकार और उसके प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सांप्रदायिक और लक्ष्यित हिंसा निवारण नाम का वह औरंगजेबी कानून बनाने का प्रयास किया था जिस कानून के अनुसार देश में कहीं पर भी साम्प्रदायिक हिंसा या दंगा होने पर किसी मुसलमान द्वारा किसी हिन्दू पर आरोप लगाने मात्र से उस हिन्दू की सारी सम्पत्ति (बैंक अकाउंट समेत) जब्त कर के उसको जेल में बन्द कर दिया जाता तथा उसके निर्दोष सिद्ध होने तक उसको जमानत पर भी रिहा नहीं किया जाता, आरोप लगाने वाले मुसलमान से उस हिन्दू के दोषी होने का साक्ष्य भी नहीं मांगा जाता इसके बजाय जेल में बन्द हिन्दू पर ही यह जिम्मेदारी होती कि वह स्वयं को निर्दोष सिद्ध करे। 

इसके ठीक विपरीत उस कानून में यह भी प्रावधान था कि यह कानून केवल हिन्दुओं पर लागू होगा। इस कानून के अंतर्गत मुसलमानों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। शशि थरूर और उसकी कांग्रेस को याद दिलाना जरूरी है कि यूपीए ने पहले 2005 में फिर 2011 में यह औरंगजेबी कानून बनाने की जबरदस्त कोशिश की थी। केवल भाजपा के प्रचण्ड विरोध के कारण यह कानून बनाकर लागू करने के उसके औरंगजेबी मंसूबे पूरे नहीं हो सके थे। अतः शत प्रतिशत हिन्दू विरोधी, मुस्लिम परस्त औरंगजेबी कानून बनाने का जो पाप पाकिस्तान में किया जाता है वही पाप हिंदुस्तान में कर के कांग्रेस ने हिन्दूस्तान को भी हिन्दू विरोधी पाकिस्तान बनाने की कोशिश की थी।

तीसरा उदाहरण:-

शशि थरूर क्या यह भी भूल गये कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने भारत को पाकिस्तान बनाने की कोशिश तब भी की थी जब उसने 12 सितम्बर 2007 को सर्वोच्च न्यायालय में बाकायदा हलफनामा देकर यह ऐलान किया था कि भगवान राम का कोई वैज्ञानिक ऐतिहासिक अस्तित्व नहीं है। 

भगवान राम केवल कोरी गप्प और काल्पनिक कथा मात्र है। अतः भगवान राम को गप्प और काल्पनिक कथा का पात्र मात्र घोषित करने का जो पाप पाकिस्तान में होता है वही पाप हिंदुस्तान में कर के कांग्रेस ने हिन्दूस्तान को हिन्दू विरोधी पाकिस्तान बनाने की कोशिश की थी।

चौथा उदाहरण:-

शशि थरूर क्या यह भी भूल गये है कि हिन्दू देवी देवताओं के नग्न अश्लील चित्र बनाकर उनकी नुमाइश और नीलामी करनेवाले एमएफ हुसैन को सर्वोच्च सरकारी सम्मानों से कांग्रेसी सरकारों ने सम्मानित किया था। हिन्दू देवी देवताओं का ऐसा अपमान करनेवालों को पाकिस्तान में ही सम्मानित किया जाता है। अतः कांग्रेस ने वही पाप हिंदुस्तान में कर के हिन्दूस्तान को हिन्दू विरोधी पाकिस्तान बनाने की कोशिश की थी।

आज जबकि हिन्दू स्वाभिमान को ठेस लगना बंद हो गया है, तो ये हिन्दू द्रोही लोग जल बिन मछली की तरह तड़प रहे हैं | आज भी राहुल गांधी मुस्लिम अतिवादियों से बंद कमरों में गोपनीय संवाद कर रहे हैं और 2019 के चुनावी समर में उनके सहयोग की सौदेबाजी में मशगूल हैं |

आईये षडयंत्रों से सावधान रहकर हिन्दूस्तान को हिन्दू विरोधी पाकिस्तान बनाने के कांग्रेसी मंसूबों पर पानी फेरा जाए | हर भारतीय सजग सतर्क और सचेत रहे।
एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें