कलेक्टर ने किया किसानों के फार्म का निरीक्षण,फसल,जैविक खेती और डेयरी का लिया जायजा।

 





शिवपुरी, 26 अगस्त 2022/ कलेक्टर  अक्षय कुमार सिंह लगातार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते हैं। शुक्रवार को भी कलेक्टर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ भ्रमण के लिए निकले और किसानों के फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने एकीकृत फसल प्रणाली, दुग्ध डेयरी, जैविक कृषि का जायजा लिया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को मिलने वाले लाभ दिलाने के लिए कहा। इसके साथ ही जागरूक होकर जो किसान उन्नत कृषि कर रहे हैं उन्हें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन विभाग द्वारा प्रशिक्षण देकर और बेहतर करने का प्रयास किया जाए।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने ग्राम ठर्रा में किसान वासुदेव धाकड़ के फार्म पर कृषि उद्यानिकी सिस्टम का अवलोकन किया। किसान बासुदेव धाकड़ द्वारा टमाटर और गेंदा की खेती की जा रही है। अभी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के जिले में 2 वर्ष पूर्ण हुए हैं। इसी उपलक्ष में किसान वासुदेव धाकड़ द्वारा उन्हें शुभकामनाएं भी दी गई। इसके बाद गांव तानपुर में किसान राजेश रावत के यहां एकीकृत फसल प्रणाली का जायजा लिया। ग्राम झुढ में नेपियर घास और दूध डेयरी का अवलोकन किया। 

इस अवसर पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को विभाग द्वारा डेयरी उत्पादन के लिए दिए जाने वाले लाभ उपलब्ध कराएं जिससे किसान को मदद मिल सके। ग्राम ढेहरवारा में किसान दिलीप धाकड़ के यहां कृषि उद्यानिकी सिस्टम का जायजा लिया। स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्य के बारे में चर्चा की। इस दौरान एसआरएलएम के जिला प्रबंधक अरविंद भार्गव, कृषि विभाग के उपसंचालक यूएस तोमर उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक सुरेश सिंह कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें