अब भेजी जा सकती है "वाट्सअप" के द्वारा बडे साइज़ की विडियो फाइल


व्हाट्सएप पर चैट करने के साथ ही फोटो, वीडियोज, कॉन्टेक्ट, ऑडियो और वॉइस मैसेज भेज सकते हैं, लेकिन व्हाट्सएप में एक कमी है। इसमें बड़ी साइज की वीडियो फाइल नहीं भेजी जा सकती है। इस कारण अगर फाइल की साइज बड़ी हो तो यूजर उसे भेज नहीं पाता है। 

अब आपको ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है। व्हाट्सएप पर अभी केवल 16 एमबी तक की वीडियो फाइल भेज सकते हैं। फाइल की साइज बड़ी हो तो वह भेजी नहीं जा सकती है। एप ने इस काम को बहुत आसान बना दिया है। इससे आप बड़ी साइज की वीडियो फाइल भेज पाएंगे। 'व्हाट्सएप वीडियो ओप्टिमाइजर' नाम के एप से आप व्हाट्सएप पर बड़ी साइज की वीडियो भेज सकते हैं।

ये एप वीडियो को कंप्रैस करके उसके रेजोल्यूशन को कम कर देता है, जिससे बड़ी साइज की वीडियो भी व्हाट्सएप पर भेजी जा सकती है। बड़ी साइज की वीडियो भेजने के अलावा आप इस एप से वीडियो रिकॉर्ड करके इसे व्हाट्सएप की साइज में भी कंवर्ट कर सकते हैं।

व्हाट्सएप वीडियो ओप्टिमाइजर 1.0.0.1 एपीपीएक्स फाइल फ्री में उपलब्ध है। ये एप केवल विंडोज यूजर्स के लिए है। एंड्रॉयड या आईफोन (आईओएस) यूजर हैं तो आप इस एप को प्रयोग नहीं कर सकते हैं। हालांकि बाद में इसे एंड्रॉयड और आईफोन के लिए भी लॉन्च किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें