अन्ना हजारे को फेसबुक पोस्ट कर जान से मारने की धमकी |

भारत की राजनीति इतनी विद्रूप होती जा रही है कि असहिष्णुता की पराकाष्ठा हो रही है | नेताओं की करतूतें आम जन और विशेषकर नौजवानों को कितनी नागवार गुजर रही है, उनके मनोमस्तिष्क को विकृत कर रही है उसकी बानगी आज देखने को मिली |

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है | अन्ना हजारे के कार्यालय द्वारा इस बाबत ठाणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है कि विनोद विधु नामक इस व्यक्ति ने 24-25 फ़रवरी को अपनी फेसबुक पोस्ट में यह मौत की धमकी दी | इस वारे में महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा गया है।गगन विधु ने एक बार नहीं बार बार अपनी मंशा जाहिर की –

anna hazare, facebook, gagan vidhu, anna hazare murder


वह अपने खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी से भी बेफिक्र लग रहां है -
gagan vidhu, anna hazare, anna hazare threat
गगन विधु के फेसबुक एकाउंट के अनुसार वह मूलतः पठानकोट का रहने वाला है | तथा उसने कर्नाटक की गुलबर्गा यूनिवर्सिटी से बीटेक की डिग्री प्राप्त की है |
विनोद विधु की सम्पूर्ण वाल पोस्ट अरविंद केसरीवाल व अन्ना के प्रति नाराजगी प्रदर्शित कर रही हैं |


77 वर्षीय अन्ना हजारे की भूमि अधिग्रहण अधिनियम के विरोध में प्रस्तावित 1,100 किलोमीटर लंबी यात्रा के मद्दे नजर पुलिस इस प्रकरण को गंभीरता से ले रही है | गगन को तो जो सजा मिलेगी, वह मिलेगी, किन्तु मूल प्रश्न यह है कि क्या भारतीय राजनेता पारस्परिक असहिष्णुता को छोड़कर, मिलजुलकर भारत के भविष्य के निर्माण हेतु कृत संकल्पित होंगे | आखिर उनके व्यवहार से ही नई पीढी प्रेरित होती है | इस पोस्ट के सबसे ऊपर जो भारतमाता का चित्र है, वह आरोपी के फेसबुक एकाउंट से ही लिया गया है | आखिर एक भारत भक्त कैसे एक भारतीय नेता से इतनी घृणा कर सकता है ? यह मूर्खता की पराकाष्ठा है | इसकी जितनी निंदा की जाए कम है |
एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें